फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine Day: लड़कों को दिखना है हैंडसम तो इन टिप्स पर जरूर करें गौर

Sun, 07 Feb 2021 01:51 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
वेलेंटाइन के दिन केवल लड़कियों को ही सजने-संवरने की एक्साइटमेंट नहीं होती बल्कि अगर डेट पर जाना है तो जरूरी है लड़के भी गर्लफ्रेंड को अपने लुक्स से इंप्रेस करें। अगर इस वेलेंटाइन डेट पर जाने की तैयारी है तो इस खास मौके को यूं ही ना जाने दें और अपनी लेडी लव को अपने बेस्ट लुक से जरूर इंप्रेस करें। तो अगर आप खास दिन पर कोई गलती नहीं करना चाहते तो इन टिप्स को जरूर याद रखें। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
jacket
जैकेट
खुद को हैंडसम दिखाना है तो जैकेट सबसे बेस्ट विकल्प है। सर्दी के मौसम ये आपको गर्म भी रखेगा और साथ में आपकी पर्सनैलिटी में चार्म भी जोड़ेगा। जिसके साथ आप अपने लुक को और ज्यादा खास बना सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
denim shirt
डेनिम शर्ट
क्या पहनूं और क्या नहीं के भंवर में फंसे हैं तो ट्राई करें डेनिम की स्लिम फिट शर्ट। ये शर्ट आपको एलिगेंट और क्लासी लुक के साथ हैंडसम दिखने में मदद करेगी। साथ में इसे वेल फिटेड ट्राउजर के मैच करें। आपका हैंडसमक लुक गर्लफ्रेंड को जरूर इंप्रेस करने में कामयाब होगा।

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ब्लेजर
अगर आपकी लेडी लव को आपका कैजुअल लुक पसंद है तो डेट नाइट के लिए आप इसे आसानी से ट्राई कर सकते हैं। बस शानदार ब्लेजर को डेनिम जींस और टीशर्ट के साथ मैच करें। आपका ये सेमी कैजुअल लुक देख वो जरूर आप पर फिदा हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
men shirt
शर्ट 
सबसे आसान और सरल तरीका लड़कों के लिए हैंडसम दिखने का है एक शानदार सी शर्ट। क्योंकि ज्यादातर लड़कियों को लड़के क्रिस्प कॉलर वाली शर्ट में पसंद होते हैं ना कि टीशर्ट में। तो अगर आप कुछ भी नया ट्राई करने के मूड में नही है तो बस एक क्रिस्प शर्ट को पहन आप गर्लफ्रेंड को आसानी से इंप्रेस कर सकते हैं। बस इन सारे कपड़ों के साथ सही फुटवियर मैच कर पहनना बहुत जरूरी है। जिससे कि पूरा लुक शानदार नजर आए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें