सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्मी करियर शुरू करने वाली कई सारी हीरोइनें हैं। इस लिस्ट में एक नाम वाणी कपूर भी शामिल है। वाणी कपूर ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म शुद्ध देसी रोमांस से एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी। साल 2013 में आई इस फिल्म में वाणी सुशांत की लव इंटरेस्ट बनीं थी। जिसमें उनके साथ परीणिती चोपड़ा ने भी काम किया था। पहली फिल्म में सीधी सादी लड़की का रोल करने के बाद वो ग्लैमरस किरदारों में नजर आ चुकी हैं। यहीं नहीं इंस्टाग्राम पर भी वो काफी ग्लैमरस लुक में तस्वीरें पोस्ट करती हैं। तो आगे की स्लाइड में देखिए वाणी कपूर के बेस्ट लुक।