shampoo
सही मात्रा का रखें ध्यान
बालों को कंडीशनर करने से उन्हें पोषण मिलता है, लेकिन कंडीशनर लगाते समय हम एक गलती अक्सर कर जाते हैं। आमतौर पर हम ज्यादा मात्रा में कंडीशनर लगा लेते हैं जोकि सही नहीं है। विशेषज्ञों के मुताबिक कंडीशनर की मात्रा न तो कम होनी चाहिए न ही बहुत ज्यादा। ज्यादा मात्रा में कंडीशनर लगाने से बालों में चिपचिपापन आ जाता है जिससे बाहर से धूल-मिट्टी आकर चिपकना शुरू हो जाते हैं। इसलिए बालों के हिसाब से सीमित मात्रा में ही कंडीशनर को प्रयोग में लाना चाहिए।