फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑफिस में भी दिखना है प्रोफेशनल के साथ स्टाइलिश तो ये टिप्स करें फॉलो

Sun, 19 Jan 2020 11:46 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : insatgram
ऑफिस जाने के लिए अच्छे से तैयार होने से न केवल हम खुद को बढ़िया लगते हैं बल्कि इससे आत्मविश्वास भी बढ़ता है। इसके साथ ही काम में भी मन लगता है। अगर आपको भी ऑफिस में प्रोफेशनल के साथ स्टाइलिश नजर आना है तो ऑफिस वियर के ये टिप्स आपके बहुत काम आएंगे। तो चलिए जानें कुछ खास टिप्स जो आपके बहुत काम आएंगे। 

 
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : social media
अगर आपके ऑफिस में जींस पहनने की अनुमति है तो सफेद शर्ट के साथ नीला या काला ब्लेजर पहने। साथ में हाई हील पीप टोज में आपका लुक न केवल कैजुअल लगेगा बल्कि आप प्रोफेशनल भी नजर आएंगी। 


 
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : insatgram
प्लेन टॉप के साथ स्ट्राइप वाले पलाजो इस समय खूब फैशन में हैं। अगर आप चाहें तो काली सफेद स्ट्राइप वाले पलाजो के साथ प्लेन या प्रिटेंड टॉप को कैरी कर सकते हैं।

 

4 of 8
- फोटो : insatgram
अगर आप को प्रोफेशनल लुक बेहद पसंद आता है तो कारपोरेट लुक के लिए व्हाइट शर्ट के साथ ब्लैक सूट ट्राई करें। ये लुक कभी भी फैशन से आउट नहीं होता है।

 
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : insatgram
अगर आप अपने लुक में कुछ ट्रेडिशनल ट्राई करना चाहती हैं तो लांग कुर्ती के साथ सिगरेट पैंट ट्राई करें। सिगरेट पैंट इस समय फैशन में है और हर लड़की के पास लगभग एक लांग कुर्ती तो होती ही है। तो बिना ज्यादा मेहनत के आप ऑफिस के लिए इंडोवेस्टर्न लुक में तैयार हो सकती हैं।

 
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : insatgram
आप ब्लेजर, शर्ट के साथ पेंसिल स्कर्ट भी ट्राई कर सकती हैं या फिर प्लेट्स स्कर्ट भी अच्छी लगेंगी।

 
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : insatgram
ऑफिस में किसी खास मौके पर आप कॉटन के सूट भी पहन सकती हैं। स्ट्रेट कुर्ते के साथ चूड़ीदार पायजामा लुक को निखारने के साथ ही फार्मल भी लगेगा।

 
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : insatgram
कपड़े खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें कि आपका बॉडी टाइप क्या है। मैगजीन में या फोटो में किसी मॉडल को देखकर कपड़े बिल्कुल भी न खरीदें। वहीं लें जो आपकी पर्सनैलिटी और ऑफिस के काम के अनुसार आप पर सूट करे। जब आप इन टिप्स को फॉलो करेंगी तभी फॉर्मल लुक हो या कैजुअल हर जगह स्टाइलिश नजर आएंगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें