डोनाल्ड ट्रंप के बेटी इवांका ट्रंप सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी तस्वीरों को साझा करती रहती हैं। लोगों को उनका हर अंदाज काफी पसंद आता है।
विज्ञापन
1 of 6
बेहद स्टाइलिश हैं डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका
- फोटो : instagram
Ivanka Trump: आज का दिन अमेरिका की सरकार और वहां की जनता के लिए बेहद खास है। दरअसल, आज यानी कि सोमवार को डोनाल्ड ट्रंप दोबारा अमेरिकी राष्ट्रपति पद की शपथ लेने जा रहे हैं। वह 2016 के बाद दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति पद पर बैठेंगे। ऐसे में आज दुनियाभर की नजर अमेरिका पर है।
डोनाल्ड ट्रंप को तो हर कोई जानता ही है, उनके साथ-साथ इवांका ट्रंप भी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। इवांका ट्रंप डोनाल्ड ट्रंप की बेटी हैं। इवांका ट्रंप ने शुरुआत से ही अपने करियर के दौरान राजनीति, व्यवसाय और सामाजिक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया है। ऐसे में उन्हें अक्सर अपने पिता के साथ ही देखा जाता है।
इवांका सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। उनका हर अंदाज लोगों को पसंद आता है। आइए आपको उनकी कुछ बेस्ट तस्वीरें दिखाते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
बेहद स्टाइलिश हैं डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका
- फोटो : instagram
फ्लोरल मिडी लुक है प्यारा
आजकल इस प्रिंट के आउटफिट काफी ट्रेंड में हैं। इवांका ट्रंप का ये मिडी लुक काफी काफी खूबसूरत लग रहा है। इसके साथ उन्होंने अपने बालों को सॉफ्ट कर्ल किया है। मिडिल पार्टिशन के साथ कर्ली बाल देखने में बेहद प्यारे लग रहे हैं। यदि आप कहीं बीच पर घूमने जा रही हैं, तो उनके इस लुक से टिप्स लें।
विज्ञापन
3 of 6
ऑफ शोल्डर गाउन लुक लोगों को भाया
- फोटो : instagram
ऑफ शोल्डर गाउन लुक लोगों को भाया
यदि आप इवांका के इस लुक पर नजर डालेंगी तो देखेंगी कि इस सिल्वर और ब्लैक रंग के ऑफ शोल्डर गाउन में उनका अंदाज कितना प्यारा है। इसके साथ भी उन्होंने बालों को सॉफ्ट कर्ल करते हुए स्टाइल किया है। रेड लिपस्टिक और हाथों में मैचिंग क्लच उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है।
4 of 6
अक्सर दिखता है बॉस लेडी अवतार
- फोटो : instagram
अक्सर दिखता है बॉस लेडी अवतार
इवांका ट्रंप अपने बॉस लेडी अवतार के लिए भी पहचानी जाती हैं। वो जब भी कहीं घूमने जाती हैं तो उनका अंदाज काफी प्यारा लगता है। इस शॉर्ट ड्रेस के साथ उन्होंने जो कलरफुल सी जैकेट पहनी है, वो उनके लुक को क्लासी बना रही है। इवांका को ये बखूबी पता है कि किस आउटफिट के साथ किस तरह के बाल अच्छे लगते हैं। वहीं वो आउटफिट के हिसाब से ही जूतों का चयन करती हैं।
विज्ञापन
5 of 6
ग्लैमरस वाइब दे रहा है ये लुक
- फोटो : instagram
ग्लैमरस वाइब दे रहा है ये लुक
अगर इवांका ट्रंप के इस लुक पर नजर डालें तो लाल रंग की शॉर्ट ड्रेस में वो काफी ग्लैमरस लग रही हैं। यदि आप किसी पार्टी में जा रही हैं, तो इवांका के इस लुक से टिप्स लें। ऐसी ड्रेस के साथ हमेशा खुले बाल ही अच्छे लगते हैं, ऐसे में इवांका ने भी बालों को स्ट्रेटनिंग करके खुला रखा है।
भारतीय परिधान में भी लगती हैं प्यारी
- फोटो : instagram
भारतीय परिधान में भी लगती हैं प्यारी
इवांका ट्रंप का ये लुक सबसे खास है। वो विदेशी होने के बावजूद जब भारत आती हैं, तो भारतीय परिधानों को ही प्राथमिकता देती हैं। जब उन्होंने लहंगा पहनकर अपनी तस्वीरें साझा की थी, तो लोगों ने उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद किया था। अपने लहंगा लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने भारतीय ज्वेलरी भी कैरी की थी।