फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड हसीनाओं का दिखा एक के बाद एक शानदार लुक, देखिए किसकी तस्वीर है जबरदस्त

Wed, 27 Jan 2021 07:26 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
सारा अली खान - फोटो : Instagram
फैशनेबल कपड़ों के मामले में बॉलीवुड हसीनाओं को टक्कर देना मुश्किल है। जब भी वो आउटिंग पर होती हैं तो शानदार अपीयरेंस से फैंस को इंप्रेस कर लेती हैं। कैमरे में कैद हुईं एक के बाद एक इन हसीनाओं के खूबसूरत लुक देख आप खुद ही तय करिए कि कौन लगा आपको सबसे खास। 
विज्ञापन

2 of 4
uravshi rautela - फोटो : instagram
साड़ी में आईं उर्वशी रौतेला
हमेशा बोल्ड कपड़ों में दिखने वाली उर्वशी इस बार एयरपोर्ट पर बिल्कुल देसी रंग में रंगी दिखीं। सिर से पांव तक उनका अंदाज बिल्कुल आम दिनों से जुदा था। क्रीम और गोल्डन तारों से बने चेक की डिजाइन वाली सिल्क की साड़ी पहने उर्वशी एयरपोर्ट पर नजर आईं। गोल्डन बॉर्डर और मैचिंग ब्लाउज के साथ आंखों पर काला चश्मा और पोनी टेल बनाएं वो हमेशा की तरह ही खूबसूरत दिख रही थीं।
 
विज्ञापन

3 of 4
tara sutaria - फोटो : instagram
वहीं दूसरी तरफ तारा सुतारिया का बिल्कुल जुदा अंदाज देखने को मिला। मिनिमम मेकअप और सिंपल लुक के साथ बिल्कुल कंफर्टेबल कपड़ों के तारा बेहद खूबसरत लग रही थीं। सफेद कफ्तान ड्रेस जिसमे काले रंग की डिजाइन बनी थीं। और बालों में मिड पार्टीशन के साथ बना बन उनके लुक में चार चांद लगा रहा था।

 
विज्ञापन

4 of 4
sara ali khan - फोटो : instagram
सारा का देसी अंदाज हर किसी को जरूर पसंद आएगा। 26 जनवरी की शुभकामना देते हुए राष्ट्रपति भवन के सामने पोज दे रही हैं। जिसमे सारा सफेद रंग के कुर्ते और चूड़ीदार के साथ लाल रंग के सिल्क के दुपट्टे को साइड में कंधे पर डाले दिख रही हैं। वहीं उनकी मैचिंग सफेद रंग की जूती उनके लुक में चार चांद लगाने के लिए काफी दिख रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें