diksha singh
- फोटो : instagram
दीक्षा सिंह गांव में कक्षा तीन तक की पढ़ाई कर चुकी हैं। इसके बाद वो मुंबई चली गई थीं। जहां पर उन्होंने आगे की पढ़ाई पूरी की है। दीक्षा बॉलीवुड में कामयाबी के लिए लगातार संघर्ष कर रही हैं। वह लेखन के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। उन्होंने बालीवुड की ‘इश्क तेरा’ फिल्म की कहानी भी लिखी है। इसके अलावा वह पैंटीन, पैराशूट आयल, स्नैप डील से लेकर कई बड़ी कंपनियों के विज्ञापन में काम कर चुकी हैं। जल्द ही उनकी एक बड़े बैनर की वेब सीरीज भी आ रही है।