Finance Minister Announcement For Handloom: Union Budget में इस बार वस्त्र क्षेत्र को लेकर बड़ी और दूरगामी घोषणा की गई हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में साफ किया कि टेक्सटाइल सेक्टर न केवल भारत की पारंपरिक पहचान है, बल्कि ये रोजगार सृजन और आर्थिक विकास का मजबूत आधार भी है।
ऐसे में अब सिल्क, बूल (ऊन) और जूट जैसे प्राकृतिक रेशों को बढ़ावा देकर ग्रामीण और कारीगर आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूती देने की योजना बनाई गई है। इसके साथ ही नेशनल हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट सेक्टर को और सशक्त बनाने पर जोर दिया गया है, जिससे बुनकरों और कारीगरों की आय बढ़ सके।
सरकार का फोकस टेक्निकल टेक्सटाइल, स्किल डेवलपमेंट और शिक्षा से टेक्सटाइल को जोड़ने पर भी रहेगा। इन पहलों का उद्देश्य भारत को वैश्विक टेक्सटाइल हब बनाना और ‘वोकल फॉर लोकल’ को नई गति देना है।