फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाई हाई स्लिट गाउन पहने अपने रिसेप्शन में पहुंची ये एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट, देखें तस्वीरें

Thu, 09 Jan 2020 04:28 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : insatgram
बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट और टीवी अभिनेत्री नेहा पेेंडसे ने अपने लंबे समय से ब्वॉयफ्रेंड रह चुके शार्दूल सिंह के साथ 5 जनवरी को सात फेरे लिए। मराठी रीति रिवाजों से हुई इस शादी में नेहा ने गुलाबी रंग की साड़ी पहन रखी थी। जबकि उनके पति ने क्रीम रंग का कुर्ता पायजामा पहना था। शादी के पांचवें दिन नेहा और उनके पति के रिसेप्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसमें वो दुल्हन के लिबास से अलग गाउन पहने दिख रही हैं।जिसमें उनका लुक खूबसूरत और स्टाइलिश नजर आ रहा है।

 
विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : insatgram
रॉयल ब्लू रंग के ऑफ शोल्डर गाउन में तैयार नेहा बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। नेहा के इस गाउन को डिजाइनर स्वपनिल शिंदे ने डिजाइन किया है। नीले रंग के गाउन के साथ प्रिंटेड सिल्क के कपड़े में लंबी फ्रिल वाली ट्रेन लगी हुई है। 

 
विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : insatgram
दुल्हन के हाथों और पैरों में रची गहरी मेंहदी खूबसूरत नजर आ रही है। इसके साथ ही नेहा ने एक्सेसरीज में गले में केवल एक चोकरपीस पहन रखा है। गहरी गुलाबी रंग की लिपस्टिक के साथ ही सफेद रंग की सैंडिल के साथ लुक को पूरा किया गया है। वहीं नेहा के पति शार्दूल सिंह ने काले रंग थ्री पीस सूट पहन रखा है। 

 
विज्ञापन

4 of 4
- फोटो : social media
शादी में तैयार नेहा ने मराठी नथ पहन रखी थी। गुलाबी रंग की साड़ी में फूलों वाली मोटिफ्स का काम किया गया है। जबकि ब्लाउज भी उसी मैचिंग का है जो देखने में बहुत खूबसूरत नजर आ रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें