फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TV Actress Looks: टीवी की इन बहुओं का स्टाइल है सबसे अलग, इनके लुक से आप भी ले सकती हैं टिप्स

Thu, 01 Aug 2024 10:49 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टेलीविजन की कई बहुएं ऐसी हैं, जिनका अंदाज सबसे अलग और सबसे खूबसूरत है। ऐसे में आप चाहें तो उनके लुक्स से टिप्स ले सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 7
टीवी की इन बहुओं का स्टाइल है सबसे अलग - फोटो : instagram
जिस तरह से लोग फिल्मों के शौकीन होते हैं, ठीक उसी तरह से बहुत सी महिलाओं को टीवी सीरियल देखने का शौक होता है। महिलाएं टीवी देखकर ही नए ट्रेंड के बारे में जानकारी लेती हैं। एक समय था, जब कई ऐसे सीरियल आते थे, जिनके मुख्य किरदारों ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है। इन किरदारों को आज भी लोग याद करते हैं।

खासतौर पर अगर बात करें टीवी की बहुओं की तो टीवी की कई बहुएं ऐसी हैं, जिनकी एक्टिंग के साथ-साथ उनके लुक्स भी काफी खूबसूरत होते हैं। उन बहुओं को देखकर ही महिलाएं शादी-विवाह के लिए शॉपिंग तक करती हैं।

युवा लड़कियां इन अभिनेत्रियों के वेस्टर्न लुक से भी टिप्स लेती हैं। इन अभिनेत्रियों मेंं हिना खान से लेकर रुपाली गांगुली तक का नाम शामिल है। इन सभी का अंदाज सबसे अलग और सबसे खूबसूरत है। ऐसे में आप चाहें तो उनके लुक्स से टिप्स ले सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
टीवी की इन बहुओं का स्टाइल है सबसे अलग - फोटो : instagram
देवोलीना भट्टाचार्जी

कुछ समय पहले ही शादी करने वाली देवोलीना भट्टाचार्जी एक समय गोपी बहू के नाम से मशहूर थीं। वो सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। साड़ी से लेकर ड्रेसेज तक में वो बेहद खूबसूरत लगती हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
टीवी की इन बहुओं का स्टाइल है सबसे अलग - फोटो : instagram
रुपाली गांगुली 

अनुपमा सीरियल आजकल महिलाओं को काफी पसंद आ रहा है। महिलाएं अनुपमा को अपनी जिंदगी से कनेक्ट करती हैं। सीरियल में अनुपमा का किरदार निभाने वालीं रुपाली गांगुली अक्सर साड़ी पहनें नजर आती हैं। वो ज्यादा ग्लैमरस ड्रेस तो नहीं पहनतीं, लेकिन फिर भी उनका हर अंदाज प्यारा लगता है। 

4 of 7
टीवी की इन बहुओं का स्टाइल है सबसे अलग - फोटो : instagram
अंकिता लोखंडे

टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता में अंकिता हमेशा साड़ी पहनें दिखाई देती थीं, लेकिन असल जिंदगी में आप उन्हें पहचान नहीं सकते। असल जिंदगी में अंकिता एक से बढ़कर एक खूबसूरत ड्रेस पहनें नजर आती हैं। उन्हें स्टाइल आइकल भी कहा जाता है। 
विज्ञापन

5 of 7
टीवी की इन बहुओं का स्टाइल है सबसे अलग - फोटो : instagram
आमना शरीफ

स्टार प्लस के पुराने सीरियल कहीं तो होगा से लोगों के दिल में अपना घर बनाने वाली आमना का हर अंदाज काफी खूबसूरत होता है। आमना शरीफ साड़ी-लहंगा से लेकर वेस्टर्न ड्रेस में भी कमाल की लगती हैं। अगर आप चाहें तो उनके लुक से टिप्स ले सकती हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
टीवी की इन बहुओं का स्टाइल है सबसे अलग - फोटो : instagram
हिना खान

ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी सीरियल में हिना खान ने अक्षरा का किरदार निभाया था। टीवी में भले ही वो साड़ी या सूट ही ज्यादा पहनती थीं, लेकिन असल जिंदगी में हिना काफी ग्लैमरस भी हैं। वो अक्सर साड़ी में भी अपना ग्लैमरस अंदाज दिखाती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
टीवी की इन बहुओं का स्टाइल है सबसे अलग - फोटो : instagram
अविका गौर

बालिका वधू टीवी सीरियल से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री अविका गौर बेहद ग्लैमरस हो गई हैं। एथनिक से लेकर वेस्टर्न तक में उनका अंदाज लोगों को पसंद आता है। अविका चाहे साड़ी पहनें या फिर शॉर्ट ड्रेस उनके लुक हमेशा ही खूबसूरत होते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें