फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Divyanka Tripathi: साड़ी में बला की खूबसूरत लगती हैं दिव्यांका त्रिपाठी, बेस्ट लुक्स पर डालें एक नजर

Mon, 02 Dec 2024 10:47 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी वैसे तो हर लुक में कमाल की लगती हैं, लेकिन अगर उनके साड़ी लुक्स पर नजर डालें तो साड़ी में वो सबसे खूबसूरत लगती हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
साड़ी में बला की खूबसूरत लगती हैं दिव्यांका त्रिपाठी - फोटो : instagram
Divyanka Tripathi: ये है मोहब्बतें और बनूं मैं तेरी दुल्हन से घर-घर में अपनी अलग पहचान बनाने वाली टीवी की अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी आज एक सफल मुकाम पर पहुंच चुकी हैं। 8 जुलाई, 2016 को दिव्यांका ने टीवी एक्टर विवेक दाहिया के साथ शादी रचाई थी। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। लोग उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं।

वैसे तो लोगों को उनका हर लुक पसंद आता है, लेकिन अगर बात करें एक्ट्रेस के साड़ी लुक की तो साड़ी में वो बेहद खूबसूरत लगती हैं। उनके साड़ी लुक शादी-विवाह के साथ-साथ ऑफिस के लिए भी परफेक्ट हैं। ऐसे में हम आपको दिव्यांका त्रिपाठी के कुछ ऐसे साड़ी लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिनसे आप टिप्स ले सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
बनारसी सिल्क - फोटो : instagram
बनारसी सिल्क 

एक्ट्रेस ने इस लुक की तस्वीर हाल ही में साझा की हैं। उनकी इस गुलाबी रंग की साड़ी पर गोल्डन रंग का बॉर्डर था, जिसकी वजह से साड़ी की खूबसूरती कई गुना बढ़ गई थी। इसके साथ उन्होंने अपने बालों को स्ट्रेट करके खुला रखा था। हैवी झुमकों की वजह से उनका ये लुक काफी प्यारा लग रहा है। 
विज्ञापन

3 of 7
बॉर्डर वाली साड़ी - फोटो : instagram
बॉर्डर वाली साड़ी

इस तरह की साड़ी लड़कियों को काफी पसंद आती है। लाइट पीच रंग की साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने कॉन्ट्रास्ट वाला ब्लू रंग का ब्लाउज कैरी किया था। इस ब्लाउज की वजह से ही साड़ी का लुक बेहद खूबसूरत लग रहा था। इसके साथ उन्होंने कानों में हैवी ईयररिंग्स पहने थे और गले में कड़े पहने थे। 

4 of 7
नेट फैब्रिक की साड़ी - फोटो : instagram
नेट फैब्रिक की साड़ी

नेट फैब्रिक की साड़ी ग्लैमरस लुक देने का काम करती है। सफेद रंग के बॉर्डर के साथ सफेद रंग की ही साड़ी उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही थे। इसके साथ उन्होंने बालों को कर्ल किया था। गले और कानों में डायमंड ज्वेलरी देखने में काफी प्यारी लग रही थी। 
विज्ञापन

5 of 7
लहंगा साड़ी - फोटो : instagram
लहंगा साड़ी

लहंगा साड़ी शादी विवाह के हिसाब से काफी परफेक्ट रहती है। तो ऐसे में यदि आपके घर में शादी-विवाह है तो अपने लिए लहंगा साड़ी खरीदें। एक्ट्रेस के इस लुक से आप टिप्स ले सकती हैं। इसके साथ यदि बैकलेस ब्लाउज कैरी कर रही हैं तो बालों में जूड़ा बनाएं, ताकि आपके ब्लाउज की डिजाइन दिखे। 
विज्ञापन

6 of 7
डिजाइनर साड़ी - फोटो : instagram
डिजाइनर साड़ी

इस तरह की साड़ी आपको साधारण तरीके से बाजारों में नहीं मिलेगी। ऐसी साड़ियां डिजाइनर होती हैं, जिसकी वजह से लुक काफी स्टाइलिश लगने लगता है। ऐसे में आप ऐसी साड़ी के साथ ज्वेलरी और मेकअप को काफी लाइट ही रखें, ताकि आपकी साड़ी हाइलाइटेड रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
साड़ी विद डिजाइनर ब्लाउज - फोटो : instagram
साड़ी विद डिजाइनर ब्लाउज

यदि आप एक्ट्रेस के इस लुक से टिप्स लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सिर्फ एक डिजाइनर ब्लाउज कैरी करना है।  इस तरह की साड़ी के साथ कर्ली बाल आपके लुक को और खूबसूरत बनाने में मदद करेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें