फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक छह अमेरिकी राष्ट्रपति आएं हैं भारत दौरे पर, कुछ ऐसा रहा है अमेरिकन फर्स्ट लेडीज का फैशन

Mon, 24 Feb 2020 02:08 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Donald Trump India Visit - फोटो : PIB Twitter
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत दौरे पर आए हुए हैं। अहमदाबाद पहुंचे डोनाल्ड के साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप और बेटी इवांका अपने पति के साथ आईं हैं। उनके स्वागत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद एयरपोर्ट पर पहुंचे। भारत आईं अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप ने सफेद रंग का जंपसूट पहना हुआ है। अपने फैशनेबल अंदाज में भारत पहुंची मेलानिया ट्रंप के पहले भी भारत आएं अमेरिकी रास्ट्रपति की पत्नियों के खास अंदाज नजर आ चुके हैं। जहां इन फर्स्ट लेडीज ने एक से बढ़कर एक परिधान में भारत में एंट्री ली थी। तो चलिए जानें अब तक भारत आ चुके अमेरिकी राष्ट्रपति की पत्नियों के फैशनेबल परिधान।


 
विज्ञापन

2 of 7
जैकलीन कैनेडी - फोटो : Social Media
भारत में सबसे पहले आने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति थे जॉन एफ कैनेडी, जो अपनी पत्नी जैकलीन कैनेडी के साथ 1962 में भारत दौरे पर आए थे। उनके साथ जैकलीन की बहन ली रेट्जविल भी थीं। अपने भारत दौरे के दौरान अमेरिका की फर्स्ट लेडी ने गुलाबी रंग की ड्रेस पहनी थी। साथ में मैचिंग की हैट लगाए जब जैकलीन कैनेडी भारत आईं थी तो उनके स्वागत के लिए भारत के प्रधानमंत्री एयरपोर्ट पहुंचे थे।


 
विज्ञापन

3 of 7
पैट्रीशिया निक्सन - फोटो : Social Media
अमेरिका के 37वें राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन 1969 में भारत दौरे के लिए अपनी पत्नी पैट्रीशिया निक्सन के साथ आए थे। पैट्रीशिया ने भारत दौरे के दौरान हल्के गुलाबी रंग का स्कर्ट और ब्लेजर पहना था। जिसके साथ अमेरिका की फर्स्ट लेडी ने नीले रंग का स्कार्फ भी बांधा था।


 

4 of 7
रोजेलिन कार्टर - फोटो : Social Media
अमेरिका की फर्स्ट लेडीज जब-जब भारत आईं उनका स्टाइल सेंस कमाल का ही दिखा था। 1978 में भारत आए अमेरिका के राष्ट्रपति जिम कार्टर पत्नी रोजेलिन कार्टर के साथ पहुंचे थे। जहां रोजेलिन ने सफेद रंग की फुल स्लीव ड्रेस पहनी थी। 


 
विज्ञापन

5 of 7
हिलेरी क्लिंटन - फोटो : Social Media
1995 में भारत आईं अमेरिका के राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी हिलेरी क्लिंटन 12 दिन के भारत दौरे पर आईं थीं। उनके साथ हिलेरी की बेटी चेल्सी क्लिंटन भी थीं। हांलाकि हिलेरी क्लिंटन एक बार और भारत दौरे पर आ चुकी हैं। लेकिन पहली बार हिलेरी ने ताजमहल के दीदार के लिए चटक गुलाबी रंग की वन थर्ड स्लीव वाली ड्रेस पहनी थीं।

 
विज्ञापन

6 of 7
लॉरा बुश - फोटो : Social Media
साल 2006 में भारत आए अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश और उनकी पत्नी लॉरा बुश भारत दौरे पर बहुत कम दिनों के लिए आए थे। जहां एयरपोर्ट पर उतरते समय लॉरा ने बिजनेस सूट पहना था। ग्रे रंग का ब्लेजर और पैंट में तैयार लॉरा भारत के एयरपोर्ट पर पहुंची थीं। वहीं प्रधानमंत्री के साथ डिनर के लिए लॉरा ने पीले रंग का प्रिंटेड गाउन पहना था जिसके साथ मैचिंग का नेकपीस पहने वो पति जॉर्ज डब्ल्यू बुश के साथ पहुंची थीं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मिशेल ओबामा - फोटो : Social Media
डोनाल्ड से पहले अब तक छह राष्ट्रपति भारत आ चुके हैं और उनके साथ फर्स्ट लेडी भी मौजूद रही हैं। 2010 में अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा भारत पत्नी मिशेल के साथ पहुंचे थे। जहां मिशेल ने ग्रे रंग का स्कर्ट और मैचिंग टॉप पहना था। जिसके साथ मोतियों की माला पहने मिशेल भारत पहुंची थीं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें