फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तृणमूल कांग्रेस की 30 वर्षीय सांसद का फैशन है जबरदस्त, पारंपरिक परिधान में लूट लिए लाखों दिल

Fri, 12 Jul 2019 04:28 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
जबसे राजनीति में कदम रखा है बंगाली बाला मिमी चक्रबोर्ती इंटरनेट पर तहलका मचा रही हैं। शपत ग्रहण समारोह से लेकर दोस्त की शादी में उनकी खूबसूरत तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो जाती है और लोगों का दिल जीत लेती हैं। 30 वर्षीय बंगाली अभिनेत्री और तृणमूल कांग्रेस की सांसद मिमी ने राजनीति में आकर जितनी सुर्खियां बटोरी हैं उतनी ही ज्यादा चर्चा उनके स्टाइल और फैशन की भी हुई है। मिमी जितनी खूबसूरत वेस्टर्न कपड़ों में लगती हैं उतना ही स्टाइलिश उनका पारंपरिक अवतार भी है।
विज्ञापन

2 of 5

मिमी ने अपनी दोस्त नुसरत जहां की शादी में गुलाबी लहंगा पहना जिसमें मिमी काफी गॉर्जियस लग रही हैं। उनकी हर तस्वीरों को देखकर ऐसा लगता है कि मिमी साधारणता में ज्यादा विश्वास रखती हैं। ज्यादा ओवरडू ना करते हुए वो हर चीज डिसेंट तरह से कैरी करती हैं। गुलाबी लहंगे के साथ हल्की नेट की चुनरी को सोबर तरीके से कैरी किया। मिनिमल डे मेकअप, बन हेयर स्टाइल और मैचिंग ज्वेलरी के साथ लुक को पूरा किया। 
विज्ञापन

3 of 5
मिमी के इंस्टाग्राम पेज पर जितनी तस्वीरें वेस्टर्न कपड़ों में दिखेगी उससे ज्यादा तस्वीरें पारंपरिक परिधान में भी हैं। जिसे देखकर लगता है उन्हें साड़ी से काफी लगाव है। साधारण बैगनी रंग की साड़ी और सुनहरे रंग के हाफ स्लीव्स ब्लाउज में मिमी स्टनिंग लग रही हैं। न्यूड मेकअप और खुले बालों में लाइट कर्ल्स उनके लुक में चार चांद लगा रहे हैं।

4 of 5
बंगाली बाला का बंगाली गेटउप ना हो ऐसा नामुमकिन है। टस्सर सिल्क की सफेद और लाल रंग की कोरियल साड़ी में मिमी का लुक देखते बनता है। टिपिकल बंगाली लुक में मिमी काफी खूबसूरत लग रही हैं। लाल लिपस्टिक, आंखों में गजब का मेकअप, बन हेयर स्टाइल और गोल्ड ज्वेलरी के साथ लुक को पूरा किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बेस्ट फ्रेंड नुसरत जहां की शादी में इटली पहुंची मिमी ने एक फंक्शन में शिफॉन की फ्लोरल प्रिंट साड़ी पहन साबित कर दिया कि साधारण भी सुंदर होता है। पिंक हाफ स्लीव्स ब्लाइज, डे लाइट मेकअप, बन और ब्लैक सनीज में मिमी ग्लैमरस और क्लासी लग रही थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें