फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Styling Tips: पति के साथ जीतना है सासू मां का भी दिल तो शादी के बाद पहनें इस तरह की साड़ियां

Thu, 20 Jul 2023 12:16 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप शादी के बाद अपने पति के साथ-साथ अपनी सासू मां का दिल भी जीतना चाहती हैं तो कुछ आपको कुछ खास तरह की साड़ियां पहननी चाहिए। 
विज्ञापन
1 of 7
bride - फोटो : instagram
Trendy Saree: जब भी किसी लड़की की शादी पक्की होती है तो उसके मन में कई तरह के सवाल उठने लगते हैं। सबसे बड़ी उलझन होती है कि आखिर वो कैसे ससुराल जाकर अपने पति और अन्य घर वालों का दिल जीतेगी। घर वालों में सबसे ज्यादा सासु मां का दिल जीतने के लिए काफी मेहनत भी करनी पड़ती है। वैसे तो बड़े बुजुर्ग कहते हैं कि किसी का भी दिल जीतने के लिए उसे उसके मन का अच्छा खाना खिलाना चाहिए। ये बात सच भी है लेकिन क्या आप जानती हैं कि एक और ऐसा तरीका भी है, जिसे अपनाकर आप अपने पति और सासु मां का दिल जीत सकती हैं।

दरअसल, शादी के बाद अगर आप अलग-अलग तरीके की साड़ियां पहनेंगी तो सबका दिल जीतने में कामयाब हो जाएंगी। आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं कि शादी के कुछ दिन बाद तक आप कैसे तैयार हों और कैसी साड़ी पहनें।
विज्ञापन

2 of 7
banarasi saree - फोटो : instagram/kanganaranaut
बनारसी साड़ी

बनारसी साड़ी का अपना एक अलग ही अंदाज होता है। अगर इसे आप शादी के बाद पहनेंगी तो आपको देखकर आपके पति तो खुश हो ही जाएंगे, साथ में सासू मां भी आपकी तारीफ करती नहीं थकेंगी।
विज्ञापन

3 of 7
red saree look - फोटो : instagram
पूजा में पहनें लाल या पीला रंग

शादी के बाद कई दिनों तक रस्में चलती रहती हैं। ऐसे में अगर आपके ससुराल में कोई पूजा है तो सूट पहनने की बजाए लाल या पीले रंग की साड़ी पहनें। इसे पहनकर आप सबका दिल जीत सकती हैं। 

4 of 7
saree - फोटो : instagram
कार्यक्रम में पहनें डिजाइनर साड़ी

अगर आपकी शादी के बाद कुछ ही दिनों में घर में कोई और कार्यक्रम हो रहा है तो उसमें डिजाइनर साड़ी पहनकर अपना जलवा दिखाएं। 
विज्ञापन

5 of 7
Saree - फोटो : instagram
चुन सकती हैं सिक्विन साड़ी

अगर आप कहीं पार्टी में जा रही हैं तो सिक्विन वर्क की साड़ी आपके लुक को पूरा करेगी। ये देखने में काफी अलग लगती है। 
विज्ञापन

6 of 7
makeup - फोटो : instagram
मेकअप का रखें ध्यान

साड़ी पहनते वक्त अपने मेकअप का खास ध्यान रखें। मेकअप करते वक्त ध्यान रखें कि ये ज्यादा ओवर ना हो। नई दुल्हनों पर मेकअप अच्छा तो लगता है लेकिन ओवर मेकअप उनका लुक बिगाड़ सकता है। मेकअप करते वक्त सिंदूर लगाना ना भूलें वो आपके लुक में चार चांद लगाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दुकान पर सजी रंग-बिरंगी चूड़ियां - फोटो : अमर उजाला
चूड़ा के साथ पहनें ज्वेलरी

अगर आप साड़ी के साथ चूड़ा-चूड़ियां और मैचिंग ज्वेलरी पहनेंगी तो हर कोई आपकी तारीफ करेगा। साड़ी पहनने के साथ-साथ अपने मेकअप और जेवरों का भी खास ध्यान रखें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें