फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saree For Groom's Mother: दूल्हे की मम्मी पर खूब जचेंगी ऐसी साड़ियां, देखती रह जाएगी होने वाली बहू भी

Sun, 02 Feb 2025 02:27 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप चाहती हैं कि  आपकी होने वाली बहू भी आपको देखते रह जाए, तो इन बेहतरीन और ग्रेसफुल साड़ियों में से कोई भी चुन सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
दूल्हे की मम्मी पर खूब जचेंगी ऐसी साड़ियां - फोटो : instagram
Saree For Groom's Mother: शादी का दिन दूल्हा-दुल्हन के साथ-साथ उनके परिवार के लिए भी बेहद खास होता है। इस दिन के लिए हर कोई महीनों पहले से तैयारी करता है। जब बात शादी सीजन की हो रही हो और दूल्हे की मम्मी के बारे में बात न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। होने वाली सास पर हर किसी की नजर होती है, ऐसे में उनका अच्छा दिखना तो बनता है।

इसी के चलते यहां हम आपको साड़ियों के कुछ ऐसे विकल्प दिखाने जा रहे हैं, जो होने वाली सासु मां पर खूब जचेंगे। इन साड़ियों को पहनकर वो इतनी खूबसूरत दिखेंगी कि हर कोई उन्हें देखता रह जाएगा। आइए अब बिना देर किए आपको दूल्हे की मम्मी के लिए साड़ियों के विकल्प दिखाते हैं, ताकि आप भी अभी से खरीदारी शुरू कर दें। 
विज्ञापन

2 of 6
कांजीवरम सिल्क साड़ी - फोटो : instagram
कांजीवरम सिल्क साड़ी 

 रॉयल और एथनिक लुक के लिए इससे बेहतर साड़ी कोई और हो ही नहीं सकती। इसका भारी जरी वर्क, रॉयल लुक और पारंपरिक डिजाइन आपको काफी खूबसूरत लुक देने का काम करेगा। इसे आप शादी के समय कैरी कर सकती हैं। इसे पहनते समय रंग का ध्यान रखें, कांजीवरम साड़ी चटक रंगों में ज्यादा प्यारी लगती है। इसे टेम्पल ज्वेलरी के साथ पेयर करें और बालों में गजरा लगाकर परफेक्ट सास लुक पाएं।  
विज्ञापन

3 of 6
बनारसी सिल्क साड़ी - फोटो : instagram
बनारसी सिल्क साड़ी 

यदि शाही अंदाज में साड़ी कैरी करनी है तो बनारसी सिल्क बेस्ट है। इसका जरी बॉर्डर, क्लासिक और टाइमलेस अंदाज आपको परफेक्ट लुक देने में मदद करेगा। इसे हल्दी, संगीत या रिसेप्शन में कैरी किया जा सकता है। बनारसी सिल्क साड़ी में रेड, ब्लू, वायलेट या गोल्डन रंग का चुनाव करें। मैचिंग चूड़ी और कुंदन ज्वेलरी के साथ यह लुक बेहद शानदार लगेगा।  

4 of 6
गुजराती बंधेज साड़ी - फोटो : instagram
 गुजराती बंधेज साड़ी 

कुछ ऐसा पहनना है जो पारंपरिक हो तो बंधेज की साड़ी ट्रेडिशनल लुक देगी। इसकी रंगीन एथनिक वाइब्स एलिगेंट लुक देती हैं। इसे आप हल्दी या मेहंदी के कार्यक्रम में पहन सकती हैं। ये ज्यादातर ऑरेंज, ग्रीन, येलो और मल्टीकलर रंगों में आती हैं। इसे ऑक्सीडाइज़ या टेराकोटा ज्वेलरी के साथ कैरी करें।  
विज्ञापन

5 of 6
ऑर्गेंजा साड़ी - फोटो : instagram
ऑर्गेंजा साड़ी 

अक्सर लोगों को लगता है कि ऑर्गेंजा साड़ी लड़कियों पर जचती है, लेकिन ऐसा नहीं है। आप इसे रिसेप्शन के दिन कैरी कर सकती हैं। ऑर्गेंजा साड़ी में यदि वाइन या अन्य चटक कलर पहनेंगी तो आपका लुक प्यारा दिखेगा। इसके साथ मैचिंग ज्वेलरी पहनना न भूलें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शिफॉन या जॉर्जेट साड़ी - फोटो : instagram
शिफॉन या जॉर्जेट साड़ी

एलिगेंट और सोबर लुक के लिए ये अच्छा विकल्प है। इसे तब कैरी करें, जब आपको कुछ भारी पहनने का मन न हो। जैसे कि शादी के समय फैमिली गेट टूगेदर हो तो इस तरह की साड़ी कैरी करें। पीच, बेबी पिंक, लाइट ब्लू, पेस्टल शेड्स की ऐसी साड़ी आपको परफेक्ट लुक देंगी। इसके साथ मोतियों की ज्वेलरी पहनें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें