गर्मी के मौसम में अधिकतर लड़कियां ऐसे ऑउटफिट पहनना पसंद करती हैं, जो आर्कषक लुक देने के साथ-साथ गर्मी से भी बचाए। लेकिन आप आउटफिट के रंग और फैब्रिक को ध्यान में रखकर न सिर्फ गर्मी को मात दे सकती हैं, बल्कि आकर्षक लुक भी पा सकती हैं। वहीं, यदि आप भी उनमें से एक हैं, जो हमेशा खूबसूरत दिखना चाहती हैं और स्टाइल से कोई समझौता नहीं करतीं, तो आपको इस साल का समर ट्रेंड जरूर जान लेना चाहिए।
विज्ञापन
2 of 8
छाया रहेगा बोहो लुक
- फोटो : instagram
छाया रहेगा बोहो लुक
इस साल स्प्रिंग और समर सीजन के दौरान बोहो फैशन काफी चलन में रहेगा। समर सीजन में बोहो लुक एक बहुत ही स्टाइलिश और आरामदायक विकल्प होता है। इसमें हल्के, फ्लोइंग कपड़े, जैसे कि क्रॉप टॉप्स, डेनिम शॉर्ट्स और एथनिक प्रिंट्स वाली ड्रेसेस शामिल हैं। इस लुक को कैजुअल और फ्री-स्पिरिटेड बनाते हुए दुपट्टे, बेली बूट्स और फ्लैट सैंडल्स के साथ स्टाइल किया जा सकता है। एक्सेसरीज में चूड़ियां, चंकी नेकलेस और हिप्पी स्टाइल की मदद से बोहो लुक को कंप्लीट किया जा सकता है। हल्के रंगों और नेचुरल टोन के कपड़े समर सीजन के लिए परफेक्ट हैं, जो आरामदायक और ट्रेंडी, दोनों हैं।
शर्ट के जलवे
इस साल अगर आप स्टाइल और आराम, दोनों की तलाश में हैं तो बैगी शर्ट ट्राई कर सकती हैं। यह इस सीजन के सबसे हॉट ट्रेंड में से एक है। ओवरसाइज्ड, लूज और रिलेक्स्ड फिट वाली इन शर्ट्स को आप जींस, लूज फिटेड शॉर्ट, स्कर्ट या ब्रालेट के साथ पहन सकती हैं। इसके अलावा साल भर डुअल टोन शर्ट का ट्रेंड भी छाया रहेगा। इसमें आपको ब्राइट एंड वाइब्रेट कलर शेड मिलेंगे। बैगी शर्ट को आप ड्रेस, जैकेट, लेयरिंग पीस या नॉर्मल शर्ट की तरह पहन सकती हैं। यह हर स्टाइल के साथ फिट हो जाती है। अगर क्लासिक कैजुअल लुक चाहती हैं तो शर्ट को डेनिम के साथ पहन सकती हैं।
विज्ञापन
3 of 8
हॉट पैंट और एक्वेटिक प्रिंट्स
- फोटो : instagram
हॉट पैंट और एक्वेटिक प्रिंट्स
हॉट पैंट का ट्रेंड पिछले कुछ समय से कम नजर आ रहा था, लेकिन इस साल समर सीजन में हॉट पैंट्स का चलन एक बार फिर दिखाई देगा। इसके साथ ही मिनी स्कर्ट का ट्रेंड भी देखने को मिल सकता है। साल भर एक्वेटिक प्रिंट्स भी पसंद किए जाएंगे। एक्वेटिक प्रिंट्स में वाटर इंस्पायर्ड कलर और डिजाइन का इस्तेमाल किया जाएगा। शिमर से फ्लोरल तक ये ट्रेंड इस साल छाए रहेंगे।
4 of 8
स्ट्रैपलेस ड्रेस और एनिमल प्रिंट
- फोटो : instagram
स्ट्रैपलेस ड्रेस और एनिमल प्रिंट
ग्लैमरस लुक के लिए आप स्ट्रैपलेस या ट्यूब स्टाइल ड्रेस का चुनाव कर सकती हैं। इसमें आप फ्लोरल प्रिंट वाली स्ट्रैपलेस ड्रेस या नाइट पार्टी के लिए सीक्वेंस स्ट्रैपलेस ड्रेस पहन सकती हैं। इस समर एनिमल प्रिंट फैशन में एक बड़े ट्रेंड के रूप में उभरने वाला है। टाइगर, जेबरा और लेपर्ड प्रिंट्स को समर आउटफिट्स में देखा जाएगा। इन प्रिंट्स का उपयोग ड्रेस, शर्ट, स्कर्ट और एक्सेसरीज में किया जाएगा, जो वाइल्ड और ट्रेंडी लुक प्रदान करेंगे। समर के हल्के और आकर्षक रंगों के साथ इन प्रिंट्स को मिलाकर आप आकर्षक और कूल लुक पा सकती हैं। एनिमल प्रिंट्स का यह ट्रेंड फैशन के शौकीनों को नया लुक देगा।
स्पोर्ट्स वियर और पोलो टी-शर्ट
स्पोर्ट्स वियर का ट्रेंड कभी भी फैशन से बाहर नहीं होता है, लेकिन इसमें ढेर सारे प्रयोग भी होते रहते हैं। इस साल भी बॉडी फिटेड के साथ ओवर साइज टी-शर्ट या बॉडी फिटेड टॉप के साथ शॉर्ट्स और टाइट्स का चलन खूब देखने को मिल सकता है। पोलो टी-शर्ट का ट्रेंड पुरुषों में तो हमेशा से रहा है, लेकिन इस साल कूल और कंफर्टेबल लुक के लिए महिलाएं भी इसे पसंद करेंगी। इसके साथ ही पोलो टी-शर्ट ड्रेसेस भी खूब चलन में रहेंगी।
विज्ञापन
5 of 8
एसिमेट्रिकल ड्रेस और साड़ियां
- फोटो : instagram
एसिमेट्रिकल ड्रेस और साड़ियां
एसिमेट्रिकल ड्रेस में अपसाइड डाउन स्कर्ट, फ्लोई स्कर्ट, वन शोल्डर टॉप जैसे फैशन का ट्रेंड भी देखा जा सकता है। यह ड्रेस कॉलेज गोइंग गर्ल्स को काफी ट्रेंडी लुक देगी। इसके अलावा अगर आपको साड़ी पहनना पसंद है तो आप कॉटन की पतली फ्लोरल साड़ियां पहन सकती हैं।
ये आपको गुड लुकिंग दिखाने के साथ-साथ आरामदायक भी महसूस कराएंगी। समर में आप अपनी वार्डरोब में फ्लोरल प्रिंट और लाइट कलर की कुछ साड़ियां जरूर शामिल करें। वहीं, इनमें फैब्रिक की बात करें तो शिफॉन और कॉटन आपको काफी हल्का महसूस कराते हैं।
विज्ञापन
6 of 8
सुकून देने वाले रंग
- फोटो : instagram
सुकून देने वाले रंग
गर्मियों के मौसम में वॉर्डरोब में सफेद कलर के आउटफिट जरूर रखें। इस मौसम में सफेद रंग की बात ही अलग होती है। आप सफेद रंग की मैक्सी ड्रेस, शॉर्ट ड्रेस, लखनवी सूट, अनारकली सूट, साड़ी, शर्ट, पेंसिल स्कर्ट, ट्राउजर को ट्राई करके ट्रेंडी लुक पा सकती हैं। वैसे तो समर में फ्लोरल प्रिंट ज्यादा पसंद किया जाते रहे हैं, लेकिन आप इस बार लाइट कलर के साथ फ्लोरल प्रिंट ट्राई करें। आप फ्लोरल के अलावा चेक्स, स्ट्राइप्स, ज्योमैट्रिक प्रिंट्स भी आजमा सकती हैं। इस साल वनीला येलो कलर का ट्रेंड काफी ज्यादा रहने वाला है, इसलिए आप इस कलर की ड्रेस भी ट्राई कर सकती हैं।
विज्ञापन
7 of 8
सुकून देने वाले रंग
- फोटो : instagram
वेडिंग लुक भी हो खास
वैसे तो पार्टी में अक्सर ब्लैक रंग ही ज्यादा पसंद किए जाते हैं, लेकिन शादी के मौके पर भारी ड्रेस और डार्क कलर पहनना थोड़ा असुविधाजनक हो सकता है। समर के मौसम में आप कुछ हटकर गोल्ड या सिल्वर रंग को भी ट्राई कर सकती हैं।
शाम के समय होने वाली पार्टियों के लिए आप शिफॉन, जॉर्जेट, रॉ सिल्क की वन शोल्डर, ऑफ शोल्डर वाली शॉर्ट ड्रेस या मैक्सी ड्रेस भी ट्राई कर सकती हैं। आप गोल्ड और सिल्वर के साथ ही पिंक, ऑलिव ग्रीन, पीच जैसे पेस्टल कलर की अनारकली ड्रेस, लहंगा-चोली, गाउन या साड़ी पहनकर खूबसूरत लुक पा सकती हैं।
फैशन डिजाइनर जयकीर्ति सिंह का कहना है कि गर्मियों के मौसम में पसीना बहुत आता है। ऐसे में कोशिश करें कि चुस्त और टाइट फिटेड कपड़े न पहनें। इससे आपको त्वचा में एलर्जी की समस्या हो सकती है। आप ऐसे कपड़ों का चुनाव करें, जिनमें आपको आराम और सुकून मिले। अगर आपका वजन अधिक है तो आप स्ट्राइप्स यानी धारी वाली ड्रेस का चुनाव कर सकती हैं। इसमें फैट कम नजर आता है और आप लंबी नजर आती हैं।
आप स्लिम और टॉल लुक के लिए अपने वार्डरोब में कुछ वर्टिकल और हॉरिजॉन्टल लाइनों वाली ड्रेस जरूर रखें। कॉलेज गोइंग गर्ल्स के लिए डेनिम काफी अच्छा आउटफिट है, क्योंकि इसमें गर्मी कम लगती है और ठंडक का अहसास होता है। आप डेनिम बरमूडा, शॉर्ट्स या डेनिम जैकेट कैरी कर सकती हैं। डेनिम जैकेट आपको स्टाइलिश लुक देती है।