Outfit For Navratri: आज 30 मार्च से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। माता रानी की उपासना के लिए अहम माने जाने वाले ये नौ दिन हिंदू धर्म में काफी खास माने जाते हैं। इन नौ दिनों के पहले दिन घट स्थापना करके मां को विराजमान किया जाता है। इसके बाद नवमी के दिन तक माता रानी के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है।
बात माता रानी की पूजा की हो रही है तो महिलाओं का सजना-संवरना तो बनता है। ऐसे में यदि आप भी नवरात्रि के दौरान परफेक्ट आउटफिट ढूंढ रही हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपको कुछ ऐसे विकल्प दिखाएंगे, जिससे टिप्स लेकर आप नवरात्रि में अपना खूबसूरत और सादगी भरा अंदाज दिखा सकती हैं।