फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trendy Outfit For Birthday: आने वाला है जन्मदिन तो खरीदें इस तरह की ड्रेस, दिखेंगी सबसे खूबसूरत

Sat, 01 Mar 2025 03:57 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप अपने जन्मदिन के लिए पार्टी प्लान कर रही हैं, तो अपने लिए खास ड्रेस अवश्य खरीद लें, ताकि आपका लुक सबसे प्यारा दिखे। 
विज्ञापन
1 of 6
आने वाला है जन्मदिन तो खरीदें इस तरह की ड्रेस - फोटो : instagram
Trendy Outfit For Birthday: वैसे तो हर किसी के लिए उसका जन्मदिन बेहद खास होता है, लेकिन लड़कियां इसके लिए खासतौर पर उत्साहित रहती हैं। हर लड़की अपने जन्मदिन के लिए पहले से पूरी प्लानिंग करती है और ये कोशिश करती है कि उसका जन्मदिन सबसे खास बने। इसके लिए लड़कियां पहले से नई-नई ड्रेसेस भी खरीदती हैं।

ऐसे में यदि आपका जन्मदिन आने वाला है और आप सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो आपको अपनी ड्रेस का चुनाव बहुत सोच-समझकर करना चाहिए। ये आपके स्टाइल, कम्फर्ट और थीम के हिसाब से होना चाहिए। इसके लिए कुछ बेहतरीन ऑप्शन दिए गए हैं जो आपको गॉर्जियस लुक देंगे। कपड़े खरीदते समय उसके साथ की एक्सेसरीज भी अवश्य खरीदें, ताकि आपका लुक परफेक्ट लगे और लोग आपपर से नजरें न हटा सकें। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
ग्लैमरस लुक - फोटो : instagram
ग्लैमरस लुक

अगर आप ग्रैंड पार्टी प्लान कर रही हैं, तो अपने लिए खास तरह का शिमरी गाउन या सीक्विन ड्रेस ट्राई करें। यह आपको एलिगेंट और रॉयल लुक देगा। बर्थ डे पार्टी के लिए सिल्वर, रोज गोल्ड जैसे कलर शानदार लगते हैं। इसके साथ मेकअप भी थोड़ा ड्रामाटिक ही रखें। 
विज्ञापन

3 of 6
केैजुअल लेकिन स्टाइलिश - फोटो : instagram
केैजुअल लेकिन स्टाइलिश

अगर आपका बर्थडे कोई सिंपल सेलिब्रेशन है, तो फ्लोरल मैक्सी ड्रेस, फिटेड मिडी ड्रेस, या को-ऑर्ड सेट बेस्ट रहेंगे। ये आपको स्टाइलिश और कंफर्टेबल लुक देंगे। आजकल को-ऑर्ड सेट काफी ट्रेंड में है। 

4 of 6
बोल्ड लुक - फोटो : instagram
बोल्ड लुक
  
अगर आप कुछ हटकर ट्राय करना चाहती हैं, तो स्लिट गाउन, बॉडीकॉन ड्रेस या ऑफ-शोल्डर आउटफिट चुनें। रेड, ब्लैक और मरून जैसे कलर सेक्सी और क्लासी लगते हैं। बोल्ड ड्रेस के साथ अपने मेकअप को भी लाइट ही रखें। 
विज्ञापन

5 of 6
थीम बेस्ड ड्रेस - फोटो : instagram
थीम बेस्ड ड्रेस
  
अगर आपने बर्थडे पार्टी के लिए कोई थीम रखी है, तो उसी के अनुसार ड्रेस चुनें। उदाहरण के लिए जैसै बार्बी थीम के लिए पिंक ड्रेस, रेट्रो थीम के लिए पोल्का डॉट आउटफिट, या फेयरीटेल थीम के लिए बॉल गाउनॉ परफेक्ट रहेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इस बात का रखें ध्यान - फोटो : Adobe stock
इस बात का रखें ध्यान

अपनी जन्मदिन की ड्रेस के साथ-साथ हेयरस्टाइल, मेकअप और एक्सेसरीज पर भी ध्यान दें, ताकि आपका पूरा लुक परफेक्ट दिखे। इन बातों का ध्यान रखकर आप अपने लुक को खास बना सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें