फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hairstyle With Scrunchie: स्क्रंची की मदद से बनाएं ट्रेंडी हेयर स्टाइल, लुक दिखेगा स्टाइलिश

Wed, 03 Jul 2024 12:33 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप स्क्रंची का इस्तेमाल सिर्फ नॉर्मल पॉनीटेल बनाने में करती हैं, तो ये लेख आपके लिए है। इसमें हम आपको स्क्रंची की मदद से अलग-अलग हेयर स्टाइल बनाना सिखाएंगे। 
विज्ञापन
1 of 7
स्क्रंची की मदद से बनाएं ट्रेंडी हेयरस्टाइल - फोटो : instagram
Hairstyle With Scrunchie: एक समय था जब बाल बांधने के लिए महिलाएं और लड़कियां रबर बैंड का इस्तेमाल करती थीं, लेकिन बदलते समय में इसके फैशन में भी काफी बदलाव हुआ है। आज के समय में लड़कियों को साधारण बैंड की जगह स्क्रंची काफी पसंद आते हैं। सिल्क और सॉटन के कपड़े से बने ये बैंड्स देखने में काफी प्यारे लगते हैं। इसका इस्तेमाल बालों को सही से बांधने में किया जाता है। ये न सिर्फ स्टाइलिश लगते हैं, बल्कि स्क्रंची के इस्तेमाल के बाद आपके बाल भी टूटना कम हो जाते हैं।

दरअसल, जब हम रबड़ बालों में बांधते हैं तो इसमें चिपककर बाल टूटने लगते हैं, लेकिन अगर स्क्रंची का इस्तेमाल करते हैं तो ये परेशानी सामने नहीं आती। ज्यादातर लड़कियां तो ब्रेसलेट की तरह भी स्क्रंची का इस्तेमाल करती हैं और जरूरत पड़ने पर इसे बालों में बांध लेती हैं। अगर आपको भी स्क्रंची लगाना तो पसंद है लेकिन इसका इस्तेमाल करना नहीं आता तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
स्क्रंची की मदद से बनाएं ट्रेंडी हेयरस्टाइल - फोटो : instagram
पोनीटेल

स्क्रंची इस्तेमाल करने का सबसे आसान तरीका होता है इसे पोनीटेल पर लगाना। लड़कियां पोनीटेल बनाने के लिए झटपट स्क्रंची निकालकर इससे अपने बाल बांध लेती हैं। पोनीटेल में स्क्रंची काफी अच्छा भी लगता है। 
विज्ञापन

3 of 7
स्क्रंची की मदद से बनाएं ट्रेंडी हेयरस्टाइल - फोटो : instagram
मेसी लो बन

इस तरह का मेसी लो बन जींस टॉप के साथ-साथ ड्रेस के साथ भी अच्छा लगता है। ऐसी स्टाइल के लिए अपने बालों को आगे की तरफ से थोड़ा ढीला छोड़ें। तभी आपका लुक अच्छा दिखेगा। लो बन हमेशा मेसी ही देखने मे अच्छा लगता है। 

4 of 7
स्क्रंची की मदद से बनाएं ट्रेंडी हेयरस्टाइल - फोटो : instagram
स्लीक बन

ज्यादातर लड़कियों को आजकल स्लीक बन बनाना पसंद होता है। ऐसे में आप चाहें तो स्क्रंची की मदद से अपने स्लीक बन को क्यूट बना सकती हैं। ये देखने में काफी प्यारा लगता है। कोशिश करें कि ये स्लीक बन बनाने के लिए आप जिस स्क्रंची की मदद लें वो ढीला न हो। 
विज्ञापन

5 of 7
स्क्रंची की मदद से बनाएं ट्रेंडी हेयरस्टाइल - फोटो : instagram
हाफ ब्रेड्स 

अगर आपके बाल छोटे हैं तो भी आप इस तरह से ढीली चोटी गूंथकर स्क्रंची बांध सकती हैं। इस तरह की हेयर स्टाइल भी मेसी होती है, जिस वजह से इसका लुक देखने में अच्छा लगता है। आप लंबे बालों में भी ऐसी मेसी ब्रेड्स बना कर उसमें स्क्रंची बांध सकती हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
स्क्रंची की मदद से बनाएं ट्रेंडी हेयरस्टाइल - फोटो : instagram
बबल पोनीटेल

अगर आपके बाल लंबे हैं तो आप इस तरह से बबल पोनीटेल आसानी से बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए साधारण हेयर बैंड की बजाय स्क्रंची का इस्तेमाल करें। इससे आपका लुक क्यूट दिखेगा। इससे आपकी बबल पोनीटेल खूबसूरत लगेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
स्क्रंची की मदद से बनाएं ट्रेंडी हेयरस्टाइल - फोटो : instagram
हाफ टाई

अपने बालों को आधा खुला रखना चाहती हैं तो आधे बालों में क्लिप लगाने की जगह इसे स्क्रंची से सेट करें। इस तरह की हेयर स्टाइल देखने में काफी क्यूट लगती है। ऐसी हेयर स्टाइल को एक दम स्लीक तरह से न बनाएं। ये थोड़ी मेसी ही अच्छी लगती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें