फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trendy Fancy Footwear: फंक्शन में जाने के लिए फुटवियर बन गई है चुनौती, इन लेटेस्ट डिजाइन्स को जरूर करें ट्राई

Mon, 24 Feb 2025 03:55 PM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Footwear Collection: यह शादी का सीजन चल रहा है। ऐसे में महिलाएं अपने फुटवियर के चुनाव को लेकर काफी चिंतित रहती हैं। तो हम आपकी इस चिंता का हल लेकर आए हैं। आज की इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि सूट और साड़ी के साथ कौन सा फुटवियर अच्छा लगेगा और कौन से फुटवियर को आपको अपने कलेक्शन में जोड़ लेना चाहिए। आइए जानते हैं।
 
विज्ञापन
1 of 6
अपने कलेक्शन में जरूर शामिल करें ये फुट वियर - फोटो : इंस्टाग्राम
लड़कियां हमेशा ही अपने लुक को ग्रेसफुल बनाने के लिए नए-नए एक्सपेरिमेंट करती हैं और अपने कपड़ों के साथ-साथ अपने फुटवियर का भी खास ख्याल रखती हैं। स्टाइलिश लुक पाने के लिए मेकअप और ड्रेस ही नहीं बल्कि सही फुटवियर का होना भी जरूरी है। फुटवियर लुक को मेक और ब्रेक दोनों कर सकता है। वहीं, ट्रेडिशनल लुक में स्टाइल और कंफर्ट का सही संतुलन पाने के लिए, आपके फुटवियर कलेक्शन में कुछ ट्रेंडी और वर्सेटाइल विकल्प होना आवश्यक है।

यह शादी का सीजन चल रहा है। ऐसे में महिलाएं अपने फुटवियर के चुनाव को लेकर काफी चिंतित रहती हैं। तो हम आपकी इस चिंता का हल लेकर आए हैं। आज की इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि सूट और साड़ी के साथ कौन सा फुटवियर अच्छा लगेगा और कौन से फुटवियर को आपको अपने कलेक्शन में जोड़ लेना चाहिए। आइए जानते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 6
अपने कलेक्शन में जरूर शामिल करें ये फुट वियर - फोटो : इंस्टाग्राम
 कोल्हापुरी चप्पल – ट्रेडिशनल और ग्रेसफुल लुक
 कोल्हापुरी चप्पलें क्लासिक और ट्रेडिशनल लुक के लिए बेहतरीन हैं। ये साड़ी और सूट दोनों के साथ शानदार लगती हैं।  डेली वियर, फेस्टिवल्स या हल्के फंक्शन्स में यह बेहतरीन फुटवियर साबित होता है। गोल्डन, सिल्वर और बीडेड कोल्हापुरी चप्पलें आज-कल काफी ट्रेंड में हैं।
विज्ञापन

3 of 6
अपने कलेक्शन में जरूर शामिल करें ये फुट वियर - फोटो : इंस्टाग्राम
 मोजड़ी / जूती – ट्रेडिशनल एलिगेंस का परफेक्ट टच
क राजस्थानी और पंजाबी स्टाइल की जूतियां किसी भी एथनिक आउटफिट के साथ खूबसूरत लगती हैं। इस आप शादी, फेस्टिवल, हल्दी-मेहंदी या ट्रेडिशनल फंक्शन्स में पहन सकती हैं। हैंड एंब्रायडरी, मिरर वर्क और मखमली मोजड़ी आज-कल ट्रेंड में है।

4 of 6
अपने कलेक्शन में जरूर शामिल करें ये फुट वियर - फोटो : इंस्टाग्राम
ब्लॉक हील सैंडल – कम्फर्ट और स्टाइल का परफेक्ट कॉम्बो
 ब्लॉक हील्स एथनिक वियर के साथ ग्रेसफुल लगती हैं और लंबे समय तक पहनने पर भी कंफर्टेबल रहती हैं। फॉर्मल इवेंट्स, वेडिंग रिसेप्शन या किसी भी ट्रेडिशनल गेट-टुगेदर में आप इसे वियर कर सकती हैं। गोल्डन, सिल्वर और न्यूड टोन ब्लॉक हील्स आज-कल काफी ट्रेंड में है।
विज्ञापन

5 of 6
अपने कलेक्शन में जरूर शामिल करें ये फुट वियर - फोटो : इंस्टाग्राम
 वेज हील्स – स्टाइल और बैलेंस का परफेक्ट मिक्स
अगर आप हील्स पहनना पसंद करती हैं लेकिन कंफर्ट भी चाहती हैं, तो वेज हील्स बेस्ट ऑप्शन हैं। इसे आप फेस्टिवल्स, शादी-पार्टी या किसी ट्रेडिशनल इवेंट में पहन सकती हैं। आज-कल पेस्टल कलर्स, फ्लोरल डिजाइन और मिरर वर्क वाली वेज हील्स काफी ट्रेंड में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अपने कलेक्शन में जरूर शामिल करें ये फुट वियर - फोटो : इंस्टाग्राम
स्ट्रैपी सैंडल – एथनिक वियर के लिए मिनिमल लेकिन स्टाइलिश
 स्ट्रैपी सैंडल साड़ी और सूट दोनों के साथ ये सिंपल लेकिन क्लासी लुक देती हैं। इसे आप फॉर्मल मीटिंग्स, डिनर पार्टी और हल्के ट्रेडिशनल इवेंट्स में पहन सकती हैं।  गोल्डन, सिल्वर और एम्बेलिश्ड स्ट्रैपी सैंडल्स आज-कल लड़कियों का फेवरेट बना हुआ है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें