त्योहारों के सीजन में सजना संवरना लगभग हर लड़की को पसंद आता है। खासतौर पर रक्षाबंधन के मौके पर। अगर आप भी चाहती हैं कि राखी बांधते समय आपकी तस्वीरें बिल्कुल परफेक्ट आएं और आपका लुक बिल्कुल ट्रेंडी दिखे। तो बीटाउन की इन एक्ट्रेसेज के लुक्स से इंस्पायर हो सकती हैं। दरअसल, चेहरे के लिए आंखों का मेकअप बेहद खास होता है। इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण से लेकर जान्हवी कपूर तक आई लुक्स के साथ एक्सपेरिमेट करते दिख रही हैं। जिसे लड़कियां काफी पसंद भी कर रही हैं। तो त्योहारों पर अगर आप कुछ हटके दिखना चाहती हैं तो इन आईलाइनर के तरीकों को जरूर लगाकर देखें।