फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trendy Suit For Baisakhi: बैसाखी के लिए ऐसे सूट हैं परफेक्ट, आज ही जाकर बाजार से खरीद लें

Mon, 07 Apr 2025 05:00 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस साल बैसाखी का त्योहार 13 अप्रैल को मनाया जाएगा। ऐसे में आप अपने लिए खूबसूरत सूट पहले से ही खरीद सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 7
बैसाखी के लिए ऐसे सूट हैं परफेक्ट - फोटो : Adobe stock
Trendy Suit For Baisakhi: पंजाब में बैसाखी का त्योहार काफी धूमधाम से मनाया जाता है। इस त्योहार के लिए लोग सालभर इंतजार करते हैं, क्योंकि ये खुशियों और समृद्धि से जुड़ा हुआ त्योहार है। ये त्योहार आमतौर पर 13 या 14 अप्रैल को पड़ता है। बात करें इस साल की तो इस साल बैसाखी का पर्व 13 अप्रैल, 2025 दिन रविवार को मनाया जाएगा। ऐसे में लोगों ने भी इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

इस दिन पुरुष और महिलाएं खूब अच्छे और पारंपरिक तरह से तैयार होते हैं। महिलाएं इसके लिए कई-कई दिन पहले से खरीदारी कर लेती हैं। यदि आप भी बैसाखी के दिन सबसे प्यारी दिखना चाहती हैं तो अपने लिए खास सूट तैयार कराएं। यहां हम आपको सूट के कुछ विकल्प देने जा रहे हैं, ताकि आपका अंदाज सबसे प्यारा दिखे।
विज्ञापन

2 of 7
पटियाला सूट - फोटो : instagram
पटियाला सूट

यदि आप कुछ पारंपरिक पहनने का सोच रही हैं तो ऐसे सूट से बेहतर विकल्प आपके लिए हो नहीं सकता। आप चाहें तो इस तरह का गुलाबी पटियाला और उसके साथ पीले रंग का कुर्ता अपने लिए बनवा सकती हैं। ऐसे सूट के साथ अपने लुक को पारंपरिक ही रखें और बालों में चोटी के साथ परांदा लगाएं। 
विज्ञापन

3 of 7
शरारा सूट - फोटो : instagram
शरारा सूट

कुछ अलग सा परिधान कैरी करना है तो शरारा सूट एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। ये पहनने में भी काफी आरामदायक होता है। इसे बनवाते समय कुर्ते को शॉर्ट रखें और उसके साथ पहने जाने वाले शरारा में घेर काफी ज्यादा रखें। कम घेर वाला शरारा आपका लुक बिगाड़ सकता है। 

4 of 7
अगंरखा सूट - फोटो : instagram
अगंरखा सूट

ये सूट दिखता तो अनारकली के जैसा ही है, लेकिन इसकी फ्रंट की डिजाइन काफी अलग होती है। ऐसे में आप भी यदि कुछ अलग लेकिन हैवी सा पहनने का सोच रही हैं तो अपने लिए ऐसा ही अंगरखा सूट तैयार कराएं। ऐसे सूट बाजार के साथ-साथ ऑनलाइन भी आसानी से मिल जाते हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
प्लाजो सूट - फोटो : instagram
प्लाजो सूट

प्लाजो सूट आज-कल काफी ट्रेंड में है, क्योंकि इसे पहनना काफी सरल है। इसे कैरी करने के बाद लुक भी काफी प्यारा ही दिखता है। ऐसे में आप अपने लिए ऐसा प्लाजो सूट भी तैयार करा सकती हैं। ऐसा सूट आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा। 
विज्ञापन

6 of 7
चूड़ीदार पायजामी और सूट - फोटो : instagram-Falaq Naazz
चूड़ीदार पायजामी और सूट

इस तरह से चूड़ीदार पायजामी के साथ जब आप पारंपरिक सूट पहनेंगी तो आप सबसे खूबसूरत दिखेंगी। यदि शादी के बाद ये आपकी पहली बैसाखी है तो इस तरह का सूट आपपर खूब जचेगा। इसे बाद में भी किसी त्योहार पर पहना जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
चिकनकारी सूट - फोटो : instagram
चिकनकारी सूट

यदि आपको काफी ज्यादा गर्मी लगती है तो आप इस तरह का चिकनकारी सूट अपने लिए तैयार करा सकते हैं। चिकनकारी सूट न सिर्फ देखने में अच्छा लगता है, बल्कि इसके हल्के रंग आंखों को भी ठंडक प्रदान करते हैं। ऐसे में इस भीषण गर्मी में आप अपने लिए ऐसा चिकनकारी सूट तैयार करा सकती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें