फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine Week Outfit Ideas: वैलेंटाइन वीक के 7 दिन पहनें सात अलग आउटफिट, जानें किस दिन कौन सा रंग चलेगा

Wed, 04 Feb 2026 09:54 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

7 Outfit For Valentine Week: अगर आप वैलेंटाइन वीक के मौके पर खास दिखना चाहती हैं तो 7 दिन सात अलग अलग रंग की ड्रेस पहनकर अपने पार्टनर को इंप्रेस करें। यहां उसके कुछ विकल्प दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 8
वैलेंटाइन वीक - फोटो : Adobe stock
7 Outfit For Valentine Week: वैलेंटाइन वीक प्यार को सेलिब्रेट करने का सबसे खूबसूरत मौका होता है। इस खास हफ्ते में हर कपल चाहता है कि वह अपने पार्टनर के लिए कुछ अलग और स्पेशल करे। अगर आप भी इस वैलेंटाइन वीक में अपने लुक से अपने पार्टनर को इम्प्रेस करना चाहती हैं, तो 7 दिन 7 अलग-अलग रंग की ड्रेस पहनना एक परफेक्ट आइडिया हो सकता है।

हर दिन का एक खास रंग और उसका अलग मतलब होता है, जो आपके प्यार और इमोशन्स को बिना कुछ कहे बयां कर देता है। सही कलर और सही स्टाइल आपकी पर्सनैलिटी को और निखार देता है और आपके रिश्ते में एक्साइटमेंट भी बढ़ाता है।

चाहे वो रेड रोज़ डे हो या फिर प्रॉमिस डे, हर मौके के लिए सही आउटफिट चुनकर आप अपने पार्टनर को स्पेशल फील करा सकती हैं। आइए जानते हैं वैलेंटाइन वीक के सातों दिनों के लिए कौन-सा रंग और ड्रेस आपके लिए बेस्ट रहेगा।
विज्ञापन

2 of 8
रोज डे - फोटो : instagram
रोज डे
  • इस दिन गुलाबी साड़ी, गुलाबी गाउन या रेड फिट-एंड-फ्लेयर ड्रेस आपको स्टनिंग लुक दे सकती है। 
  • अगर आप सिंपल रहना चाहती हैं तो गुलाबी कुर्ती के साथ मिनिमल मेकअप करें।
  • इसके साथ पार्टी लुक के लिए रेड लिपस्टिक और हील्स परफेक्ट रहेंगी। 
  • यह रंग आपके रोमांटिक इमोशन्स को खूबसूरती से एक्सप्रेस करता है।

 
विज्ञापन

3 of 8
प्रपोज डे - फोटो : instagram
प्रपोज डे
  • प्रपोज डे के लिए सफेद रंग बेहतर विकल्प है, क्योंकि ये सॉफ्टनेस, रोमांस और क्यूटनेस को दर्शाता है। 
  • इस दिन सफेद फ्रॉक, मैक्सी ड्रेस या सफेद कुर्ती एक स्वीट और ग्रेसफुल लुक देती है। 
  • इसके साथआ न्यूड मेकअप और सॉफ्ट कर्ल्स के साथ अपने लुक को बदल लें।
 
 

4 of 8
चॉकलेट डे - फोटो : instagram
चॉकलेट डे
  • ब्राउन और चॉकलेट शेड्स स्टाइलिश और क्लासी लुक देते हैं।
  •  ब्राउन टॉप के साथ स्कर्ट या चॉकलेट शेड ड्रेस इस दिन के लिए बेस्ट रहती है। 
  • यह कलर मैच्योरिटी और कंफर्ट को दर्शाता है। 
  • गोल्डन एक्सेसरीज इसके साथ खूब जचती हैं।

 
विज्ञापन

5 of 8
टेडी डे - फोटो : instagram
टेडी डे
  • येलो रंग खुशी, दोस्ती और पॉजिटिव वाइब्स का प्रतीक है। 
  • येलो कुर्ती, फ्लोरल ड्रेस या येलो टॉप आपको फ्रेश और चियरफुल लुक देगा।
  •  यह रंग रिश्ते में मिठास और मुस्कान जोड़ता है।

 
विज्ञापन

6 of 8
प्रॉमिस डे - फोटो : instagram
प्रॉमिस डे
  • ब्लू रंग भरोसे, सच्चाई और लॉयल्टी का प्रतीक माना जाता है। 
  • इस दिन ब्लू साड़ी, नेवी ब्लू ड्रेस या डेनिम लुक बहुत एलिगेंट लगता है। 
  • सिल्वर ज्वेलरी इसके साथ परफेक्ट मैच करती है।

 
विज्ञापन

7 of 8
हग डे - फोटो : Instagram
हग डे
  • ऑरेंज रंग गर्मजोशी, एनर्जी और अपनापन दिखाता है। 
  • ऑरेंज सूट या ड्रेस पहनकर आप कम्फर्ट और प्यार का एहसास दे सकती हैं। 
  • लाइट मेकअप के साथ यह रंग बेहद अट्रैक्टिव लगता है।

 
विज्ञापन

8 of 8
वैलेंटाइन डे - फोटो : instagram
वैलेंटाइन डे
  • लाल रंग प्यार का प्रतीक है। 
  • ऐसे में वैलेंटाइन डे के मौके पर तो लाल ड्रेस ही पहनें।
  • इसके साथ अपना मेकअप और एक्सेसरीज थोड़ा सोच-समझ के चयन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें