फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saree For Summer: सूती साड़ी में दिखाना है खूबसूरत अंदाज तो लें इन अभिनेत्रियों के लुक से टिप्स

Thu, 30 May 2024 01:20 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर गर्मी में कॉटन की साड़ी पहनकर आप अपना ग्लैमरस अंदाज दिखाना चाहती हैं तो इन अभिनेत्रियों के लुक पर नजर डालें। 
विज्ञापन
1 of 6
सूती साड़ी में अभिनेत्रियों का खूबसूरत अंदाज - फोटो : instagram
Saree For Summer: गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। नई दिल्ली में कई जगहों पर तापमान 50 डिग्री के पार हो गया है। लोगों को घर से बाहर निकलने में दिक्कत हो रही है। ऐसे में मौसम विभाग लगातार लोगों को यह सलाह दे रहा है कि वह जितना हो सके वो घर में ही रहे और अगर बाहर निकलना है पूरी तैयारी के साथ निकलें। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सूती कपड़े पहनने की सलाह दी है।

गर्मी के मौसम में सूती कपड़े काफी आरामदायक होता है। ऐसे में हर कोई सूती कपड़े पहनकर घर से बाहर निकल रहा है। अगर आप भी साड़ी पहनना चाहती हैं लेकिन आपको समझ में नहीं आ रहा है कि गर्मी में किस तरह की साड़ी खरीदें तो हम आपको कुछ अभिनेत्रियों के लुक्स दिखाने जा रहे हैं। इन अभिनेत्रियों की तरह साड़ी पहनकर आप गर्मी में भी अपना खूबसूरत अंदाज दिखा सकती है। ये अभिनेत्रियां गर्मियों के मौसम में अक्सर कॉटन की साड़ी पहने ही देखी जाती हैं। ऐसे में आप इसे टिप्स ले सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
सूती साड़ी में अभिनेत्रियों का खूबसूरत अंदाज - फोटो : instagram
दीया मिर्जा

डबल रंग की ये कॉटन की साड़ी देखने में काफी खूबसूरत लग रही है। आप चाहें तो आप भी ऐसा डीपनेक ब्लाउज कॉटन की साड़ी के साथ कैरी कर सकती हैं। इसके साथ अपने बालों को खुला रखें। 
विज्ञापन

3 of 6
सूती साड़ी में अभिनेत्रियों का खूबसूरत अंदाज - फोटो : instagram
रानी मुखर्जी 

अगर अपने दफ्तर में कॉटन की साड़ी पहनना चाहती हैं तो रानी मुखर्जी का ये लुक आपके लिए परफेक्ट है। इसके साथ कॉलर वाला ब्लाउज आपको बॉस लेडी दिखने में मदद करेगा। आप इसके साथ चश्मा पहनकर आप अपना स्टाइलिश अंदाज दिखा सकती हैं। 

4 of 6
सूती साड़ी में अभिनेत्रियों का खूबसूरत अंदाज - फोटो : instagram
कोंकणा सेन शर्मा

हमेशा अपने ग्लैमरस लुक की वजह से लोगों का दिल जीतने वाली कोंकणा कॉटन की साड़ी में बला की खूबसूरत लग रहीं हैं। आप भी चाहें तो उन्हीं की तरह ऐसा स्लीवलेस ब्लाउज कैरी कर सकती हैं। ये देखने में अच्छा लगता है। 
विज्ञापन

5 of 6
सूती साड़ी में अभिनेत्रियों का खूबसूरत अंदाज - फोटो : instagram
मनीषा कोइराला 

हीरामंडी वेब सीरीज से एक बार फिर लोगों को अपना दीवाना बनाने वाली मनीषा कोइराला का ये साड़ी लुक बेहद खूबसूरत है। आप चाहें तो इस तरह की साड़ी के साथ अलग रंग का ब्लाउज पहनकर आप अपना खूबसूरत अंदाज दिखा सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सूती साड़ी में अभिनेत्रियों का खूबसूरत अंदाज - फोटो : instagram
कंगना रणौत

अगर आपको गुलाबी रंग पसंद है तो आप कंगना के जैसी साड़ी अपने लिए खरीद सकती हैं। ऐसी साड़ी के साथ पर्ल की ज्वेलरी देखने में काफी क्लासी लगती है। ब्लाउज की डिजाइन को आप अपने हिसाब से बदलवा सकती हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें