फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूंछें रखने के शौकीन हैं तो तस्वीरों में देखिए दुनिया के 5 दिग्गजों की शानदार मूंछें

Tue, 12 Feb 2019 12:13 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
mustache
बड़े-बड़े होटलों व शादी के दौरान खड़े रहने वाले दरबानों की मूंछ देखकर हम सभी बचपन में पहले खूब हंसते थे। हमें लगता था कि भला कोई इतनी लंबी मूंछें रखता है क्या। पर जब बड़े हुए तो इस बात का ज्ञान हुआ कि मूंछें केवल मूंछ नहीं होती बल्कि सम्मान की बात होती है। अक्सर बड़े लोग लड़ाई के दौरान कहते हैं कि अगर मैं झूठा हुआ तो मूंछें कटवा लूंगा। इसी सिलसिले में हम आपको ऐसे महान व्यक्तियों की मूंछों से परिचित कराएंगे जिनका उनके व्यक्तित्व के अलावा उनकी मूंछें भी बड़ी रहीं और ट्रेडमार्क बनीं। 
विज्ञापन

2 of 6
mustache
मूंछों की जब बात होती है तो हमारे मन में सबसे पहला ख्याल आता है कॉमेडियन चार्ली चैप्लिन का, जिन्होंने हमें अपनी हरकतों से खूब हंसाया। चार्ली चैप्लिन अपने टाइम के सबसे बड़े साइलेंट कॉमेडियन थे। छोटी मूंछों को रखने का प्रचलन इन्होंने ही शुरू किया था। 
विज्ञापन

3 of 6
mustache
अक्सर जब भी बड़े विचारकों की बात होती है तो सबसे पहले कार्ल मार्क्स पहले याद आते हैं। कार्ल मार्क्स वैचारिक रूप से बेहद क्रांतिकारी थे उतनी ही बड़ी उनकी मूंछ भी थी। कार्ल मार्क्स को केवल उनके मूंछ के लिए ही नहीं बल्कि उनके दाढ़ी के लिए भी याद किया जाता है। दुनिया को देखने का एक नया नजरिया देने वाले महान विचारक कार्ल मार्क्स की तस्वीर आज भी सुंदर लगती है।

4 of 6
mustache
वीरप्पन। ये नाम सुनते ही सबसे पहले मन में ख्याल आता है एक खूंखार डाकू का। हमने बचपन में वीरप्पन की फोटो देखी थी तो उसकी मूंछें हमें भयावह लगती थी। लेकिन वीरप्पन के पूरे शरीर में मूछें अलग सी दिखती थीं। वीरप्पन चंदन की लकड़ियों का बड़ा तस्कर था। 
विज्ञापन

5 of 6
geraldo
अक्सर पत्रकार अपनी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं और उनको इस बात में बहुत खुशी मिलती है पर जेराल्डो रिवेरा को उनकी मूंछों के लिए याद किया जाता है। उन्होंने अपनी उन मूछों को 50 वर्षों तक रखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ian botham
क्रिकेटर व इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान इयान बोथम की घनी मूंछें थीं। शायद यही कारण है कि महारानी ने साल 2007 में उनको नाइट का पदवी देने का फैसला किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें