Top 5 Lipstick Shades: हर महिला की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती है लिपस्टिक। ये न सिर्फ चेहरे को निखारती है, बल्कि महिलाओं का आत्मविश्वास भी बढ़ाती है। आज के दौर में लिपस्टिक के हजारों शेड्स मौजूद हैं, जो हर किसी के पास होना संभन नहीं हैं। लेकिन कुछ क्लासिक शेड्स ऐसे होते हैं जो हर महिला के पास होने ही चाहिए। ये शेड्स हर मौके, हर आउटफिट और हर मूड के लिए परफेक्ट होते हैं।
चाहे ऑफिस की फॉर्मल मीटिंग हो या कहीं पार्टी में जाना हो, ये लिपस्टिक शेड्स हर लुक को कंप्लीट करते हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे 5 ऐसे जरूरी लिपस्टिक शेड्स के बारे में, जो हर महिला की मेकअप किट में जरूर होने चाहिए।