एक ओर साउथ फिल्मों के हीरो बॉलीवुड और हॉलीवुड तक अपनी जगह बना रहे हैं, तो वहीं हीरोइन भी नाम कमाने में पीछे नहीं हैं। दक्षिण भारतीय फिल्मों को पूरे देशभर में खूब पसंद किया जाता है। बी-टाउन डीवाज की तरह ही दक्षिण भारतीय अभिनेत्रियां भी फैशन के मामले में किसी से कम नहीं हैं। अगर देखा जाए तो टॉलीवुड इंडस्ट्री के कुछ ऐसे नाम भी हैं, जो अपने स्टाइल की वजह से बड़े फैशन आइकन से कहीं ज्यादा मशहूर हैं और कड़ी टक्कर भी देती हैं। आज हम टॉलीवुड इंडस्ट्री के चर्चित चेहरों का बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपने फैशन से कभी निराश नहीं करती हैं।