hairstyle
- फोटो : instagram
मेसी बन
अगर आप बालों को बनाने में ज्यादा माहिर नहीं है तो बन बनाना मुश्किल काम हो सकता है। ऐसे में मेसी बन आपके लिए बेहद काम का है। क्योंकि इसमे ना केवल लुक खूबसूरत लगेगा बल्कि इसे बनाना भी बेहद आसान है। सबसे पहले सारे बालों को हीट कर्लर की मदद से कर्ल कर लें। साथ ही स्प्रे की मदद से सेट कर लें। जिससे कि बाल खराब ना हों। अब फ्रंट से बालों में पफ बना लें। पफ भी बेहद साधारण सा और छोटा सा हो। जो मेसी बन को कॉम्पलिमेंट करें। अब कर्ल किए एक-एक बालों को उठाकर पिन की सहायता से बन की शक्ल दें। थोड़े से बालों को पीछे की तरफ भी छोड़ दें। बस तैयार है आपका मेसी बन, जिसमे आप गॉर्जियस लगेंगी।