फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion Tips: ढीली टीशर्ट मार्केट से खरीद ली तो इस तरह से पहनें, दिखेंगे स्टाइलिश

Sun, 26 Jun 2022 11:45 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
shirt - फोटो : istock
लड़कों को हमेशा सही फिटिंग के कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है। जिससे कि उनका लुक हैंडसम नजर आए। लेकिन जरूरी नहीं कि हमेशा राइट फिटिंग ही पहनें। कई बार लड़के डिजाइन पसंद आने पर शर्ट या टीशर्ट खरीद लेते हैं। लेकिन जब देखते हैं कि साइज से बड़ा है तो उसे पहनना पसंद नहीं करते। लेकिन अगर थोड़ी सी ट्रिक लगाकर ढीले कपड़ों में भी आप स्टाइलिश नजर आ सकते हैं। आप चाहे तो ढीले ढाले टीशर्ट को इन टिप्स की मदद से स्टाइल कर सकते हैं। जिससे कि परफेक्ट और हैंडसम लुक मिलें। 
विज्ञापन

2 of 4
mens shorts - फोटो : pixabay
अगर आपने लूज टीशर्ट खरीद ही ली है तो इसे शार्ट्स या फिर कैप्री के साथ पहनकर देखें। कूल लुक मिलेगा। वहीं इसे जींस के साथ पहनकर आप टीशर्ट को हल्का सा जींस में टक कर लें। अगर आप थोड़ा सा नया लुक चाहते हैं तो चिनोज के साथ भी लूज टीशर्ट को पहना जा सकता है। अगर आप थोडा सा हैंडसम लुक चाहते हैं। तो साथ में स्टोल को भी कैरी कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
shirt - फोटो : social media
किस तरह से करें स्टाइल
कई बार ढीली-ढाली टीशर्ट पहनने पर शरीर और चेहरा स्लिम दिखने लगता है। ऐसे में आप सही तरीके से कपड़े को स्टाइल करें। अगर आपके पास कैजुअल शर्ट है जो लूज फिटिंग की है तो इसे पहनने के बाद स्लीव को मोड लें। साथ ही लुक को थोड़ा सा हैवी बनाने के लिए हाथों में वॉच जरूर पहनें। इससे लुक हैंडसम दिखेगा। शर्ट या टीशर्ट पहननी है तो उसे ढीली जींस के साथ पहनें। रेगुलर फिट की जींस के एक नंबर बड़ी जींस आपको ऐसे कपड़ों के साथ परफेक्ट लुक देंगी।
विज्ञापन

4 of 4
jeans t-shirt
इस तरह की शर्ट को आप लेयर करके पहन सकते हैं। बड़ी शर्ट है तो इसे टीशर्ट के साथ लेयर करके पहनने पर सही लुक मिलता है। वहीं अगर टीशर्ट बड़े साइज की है तो इसे शर्ट के साथ लेयर करने से सही लुक मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें