फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion Tips: पुरानी सलवार से मिलेगा स्टाइलिश लुक, इस तरह करें दोबारा इस्तेमाल

Sun, 18 Sep 2022 12:07 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पुरानी सलवार को करें स्टाइल - फोटो : social media
Fashion Tips To Reuse Old Salwar: भारतीय पारंपरिक कपड़ों में भी महिलाओं के पास कई विकल्प होते हैं। रोजमर्रा से लेकर कॉलेज, ऑफिस और पार्टी वियर में अधिकतर महिलाएं पारंपरिक कपड़ों में सलवार कुर्ता कैरी करती हैं। अधिकतर भारतीय लड़कियों और महिलाओं के वार्डरोब में सलवार सूट आसानी से मिल जाएंगे। सलवार सूट आरामदायक पोशाक होने के साथ ही आसानी से कहीं भी कैरी किया जा सकता है। घर पर रहने पर इसे साधारण कपड़ों की तरह तो बाहर स्टाइलिश और ट्रेडिशनल आउटफिट की तरह भी पहने मिल जाती हैं। अक्सर कुर्ते के साथ लड़कियां सलवार की जगह जींस, पैंट, प्लाजो को पहनकर अपने लुक और स्टाइल में बदलाव करती रहती हैं। ऐसे में कई बार लड़कियां की सलवार वार्डरोब में ऐसे ही रखी रह जाती है और पुरानी हो जाती है। लेकिन अगर आप अपनी पुरानी सलवार को दोबारा इस्तेमाल करना चाहते हैं तो यहां आपको कुछ स्टाइलिश टिप्स दिए जा रहे हैं। पुरानी सलवार को स्टाइलिश स्कर्ट में बदलने के टिप्स नोट कर लें।
विज्ञापन

2 of 5
स्कर्ट - फोटो : instagram
सलवार से स्कर्ट बनाने के आसान टिप्स
  • सबसे पहले सही सलवार का चुनाव करें, जिसकी डिजाइन और प्रिंट स्कर्ट बनने पर अच्छी लग सकती है।
  • अब सलवार को उल्टा करके अपनी नाप के हिसाब से चौक की मदद से निशान लगा लें।
  • निशान के मुताबिक कुछ जगह छोड़ते हुए सलवार की कटिंग करें।
  • अगले स्टेप्स में सलवार के कपड़ों को जोड़ते हुए सिलाई करनी है। टुकड़ों को एक साथ रखते हुए किनारों पर सिलाई मशीन से सिलाई कर लें।
  • अगर आप कटिंग और सिलाई में अच्छे नहीं हैं तो किसी टेलर या बुटीक में भी अपनी डिजाइन के मुताबिक सलवार को स्कर्ट में बदल सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
स्कर्ट - फोटो : instagram
सलवार को दें स्कर्ट की डिजाइन 

साधारण स्कर्ट

इन दिनों प्लीटेड स्कर्ट काफी ट्रेंड में है। ऐसे में अगर आपके पास साधारण सलवार है तो आप उसे प्लीटेड स्कर्ट में बदल सकते हैं। अपनी पुरानी सलवार के नीचे के हिस्से की सिलाई को खोल दें और ऊपर से सलवार की बेल्ट को अलग कर दें। अब सलवार के नीचे के दोनों हिस्सों को आपस में जोड़ते हुए फिटिंग के हिसाब से दोनों हिस्सों में सिलाई करा लें। ऊपर से भी सलवार की बेल्ट को स्कर्ट के मुताबिक जोड़ लें।

4 of 5
शॉर्ट स्कर्ट - फोटो : istock
शॉर्ट स्कर्ट

कैजुअल से लेकर पार्टी वियर में शाॅर्ट ड्रेस का चलन बढ़ा है। ऐसे में आप अपनी किसी प्रिंटेड सलवार या सिंपल प्लेन सलवार से शॉर्ट स्कर्ट डिजाइन करके उसे किसी भी मौके पर पहन सकते हैं। इसके लिए अपनी सलवार के ऊपर के हिस्से का इस्तेमाल करें। सलवार की बेल्ट से ही छोटी सी स्कर्ट आसानी से बना सकते हैं। लेस से डेकोरेट कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लाॅन्ग स्कर्ट - फोटो : instagram
लॉन्ग स्कर्ट

आप चाहें तो सलवार से लाॅन्ग स्कर्ट बना सकती हैं। प्रिटेंड सलवार से इस तरह की स्कर्ट काफी आकर्षक बन सकती है। सलवार की सिलाई खोलकर सिर्फ एक साथ सलवार के कपड़े को जोड़कर निशान लगाना है। अपनी लेंथ के हिसाब से कपड़ा रखें। अगर कपड़ा कम पड़ रहा हो तो दूसरे किसी कपड़े का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। सलवार के तमाम टुकड़ों को एक साथ जोड़कर स्कर्ट की तरह सिल लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें