गर्मियों के मौसम में सबसे ज्यादा समस्या लड़कियों के लिए होती है। वजह है कपड़े से लेकर मेकअप और हेयरस्टाइल, जो कुछ ऐसा हो जो ना केवल स्टाइलिश दिखे बल्कि इससे गर्मी भी ना लगे। गर्मियों में बालों को लेकर सबसे ज्यादा समस्या होती है। क्योंकि गर्मी और पसीने से बाल ऑयली और चिपचिपे से लगने लगते हैं। ऐसे में खुले बाल रखना मुश्किल होता है। वहीं कोई हेयरस्टाइल भी नहीं समझ आती। अगर गर्मियों के मौसम में आप भी इस तरह की दुविधा में रहती हैं कि पोनी टेल के सिवाय कौन सी हेयरस्टाइल बनाएं। जो ट्रेंडी लगे तो हेयरस्टाइल जरूर ट्राई करें।