फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion Tips: बेल्ट लगाते समय पुरुषों को नहीं करनी चाहिए ये गलतियां, लुक हो जाता है खराब

Tue, 05 Jul 2022 05:12 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
belt - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
मर्दों के फैशन में सबसे खास एक्सेसरीज बेल्ट होती है। जिसे लगभग सब पहनते है। लेकिन कई बार बेल्ट का गलत चुनाव पूरे लुक को खराब कर देता है। सही बेल्ट जहां आउटफिट को परफेक्ट बनाती है तो वहीं गलत बेल्ट के चुनाव से लुक खराब दिखने लगता है। इसलिए जरूरी है ये जानना कि बेल्ट लगाते समय किस तरह की गलतियों को करने से बचना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 5
belt
बेल्ट और जूते का कलर ना मैच करना
बहुत सारे पुरुष अपने आउटफिट के साथ इस गलती को दोहरते हैं। अगर आप फॉर्मल लुक या ऑफिस के लिए रेडी हैं तो ब्राउन बेल्ट के साथ ब्लैक जूते का चुनाव ना करें। ये सबसे बड़ा फैशन ब्लंडर है। हमेशा जूते और बेल्ट का कलर मैच करता हुआ होना चाहिए। यही नहीं कलर के साथ ही बेल्ट और जूते का मैटेरियल भी एक होना चाहिए। जैसे लेदर बेल्ट के साथ लेदर शूज और कैनवास शूज के साथ कैनवास की बेल्ट को ही पहनना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
belt - फोटो : getty images
आउटफिट के साथ करें सही बेल्ट का चुनाव
हर आउटफिट के साथ बेल्ट का आकार भी दूसरा होता है। जैसे कि अगर आप फॉर्मल या फिर ऑफिस वियर में रेडी हैं तो इसके साथ हमेशा पतली बेल्ट लगभग 3.4 सेमी होनी चाहिए। जिसमे ट्राउजर, चिनोस और डार्क डेनिम शामिल हैं। वहीं कैजुअल वियर जैसे डेनिम, कार्गो पैंट्स और शार्ट्स के साथ चौड़ी बेल्ट लगभग 3.9 सेमी की लगानी चाहिए। 

4 of 5
belt
पुरानी बेल्ट 
कभी भी घिसी हुई, पुरानी बेल्ट को ना करें इस्तेमाल। एक अच्छी और महंगी बेल्ट पर पैसे खर्च करना बेहद जरूरी है। बहुत सारे पुरुष बेल्ट पर ध्यान नहीं देते। और घिसे हुए बकल की बेल्ट लगाते हैं। जो पूरे लुक को खराब कर देता है। इसलिए हमेशा बेल्ट पर ध्यान देते रहने की जरूरत होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
short belt
गलत साइज की बेल्ट 
बहुत ज्यादा लंबी या बहुत छोटी बेल्ट भी एक मिस्टेक है। जिसे पुरुष कर देते हैं। बेल्ट इतनी भी लंबी ना हो कि सेकेंड लूप से ज्यादा हो और ना ही इतनी छोटी हो कि बकल के बाद पहले लूप में भी जाने में दिक्कत करें। सही साइज की बेल्ट भी बेहद जरूरी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें