फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का फैशन: अनारकली सूट की इन डिजाइन को पहन दिखेंगी सबसे खास

Fri, 22 Apr 2022 12:10 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
anarkali suit - फोटो : instagram
एथिनिक वियर में कुर्ता सबसे ज्यादा कंफर्ट होता है। अगर आप साड़ी या लहंगे को पहनना नहीं पसद करतीं। या फिर शादी के मौके पर सबसे अलग दिखना चाहती हैं तो अनारकली कुर्ते के इन डिजाइन को ट्राई करें। वैसे इन दिनों साड़ी और लहंगा सबसे ज्यादा टेंड में है। लेकिन अनारकली कुर्ते का फैशन कभी आउट नहीं होता। इन दिनों कई सारी डिजाइन के अनारकली कुर्ते मार्केट में आ गए हैं। जिन्हें पहन आप स्टाइलिश और खूबसूरत नजर आ सकती हैं। तो चलिए जानें अनारकली कुर्ते की कितनी सारी डिजाइन होती हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
sara ali khan - फोटो : instagram
अनारकली कुर्ते में कई सारी कलियों को काटकर जोड़ा जाता है। जिससे ये काफी घेरदार बनकर तैयार हो जाता है। इसे आप पहनकर स्टाइलिश दिख सकती हैं। वैसे अगर आप बॉलीवुड एक्ट्रेसेज को अपना स्टाइल इंस्पिरेशन मानती हैं। तो करीना कपूर से लेकर कृति सेनन तक इस तरह के कु्र्ते में नजर आ चुकी हैं। तो चलिए जानें अनारकली कुर्ते की डिजाइन। 
विज्ञापन

3 of 7
kurta - फोटो : instagram/kajalaggarwalofficial
केप अनारकली कुर्ता
अगर आप ट्रेंडी और स्टाइलिश लुक चाहती हैं तो केप वाले अनारकली कुर्ते को पहन सकती हैं। ये काफी स्टाइलिश लगता है और इसमे दुपट्टा लेने का भी झंझट नहीं होता है। 

4 of 7
anarkali suit - फोटो : instagram
जैकेट अनारकली कुर्ता
अगर आप इंडो वेस्टर्न लुक चाहती हैं तो अनारकली कुर्ते को जैकेट स्टाइल का बनवा सकती हैं। लेयर वाले इस अनारकली कुर्ते का लुक काफी रॉयल नजर आता है। 
विज्ञापन

5 of 7
anarkali suit - फोटो : instagram
लेयर्ड अनारकली कुर्ता
इस तरह का कुर्ता पूरा फ्लोर लेंथ होता है। लेकिन इसमे नीचे वाले हिस्से पर शियर फैब्रिक का काम होता है। इसे मस्तानी सूट भी कहते हैं। दीपिका पादुकोण ने इस कुर्ते को ट्रेंड में लाया था। 
विज्ञापन

6 of 7
anarkali suit - फोटो : instagram
एस्मेट्रिकल अनारकली कुर्ता
अगर आप स्टाइलिश लुक चाहती हैं तो एस्मेट्रिकल अनारकली कुर्ते को भी ट्राई कर सकती हैं। इसमे फ्लेयर के साथ ही हेमलाइन पर डिजाइन होती है। साइट से एस्मेट्रिकल होने के साथ ही फ्रंट एस्मेट्रिकल डिजाइन का अनारकली कुर्ता काफी स्टाइलिश लगता है। आप इसे संगीत से लेकर मेंहदी के फंक्शन में ट्राई कर सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
anarkali suit - फोटो : instagram
फ्लोर लेंथ अनारकली कुर्ता
अगर आप बेस्ट फ्रेंड की शादी में लहंगा नहीं पहनना चाहतीं। तो फ्लोर लेंथ अनारकली कुर्ता पहन सकती हैं। ये फ्लेयर वाला होने के साथ ही लहंगा जैसा लुक देता है। जिसे आसानी से कैरी किया जा सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें