मौनी रॉय छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक अपनी खूबसूरती का जलवा दिखा चुकी हैं। वहीं उनका फैशन सेंस इतना लाजवाब है कि वो बीटाउन की बड़ी एक्ट्रेस को भी कड़ी टक्कर देती हैं। फिर वो चाहे उनका किसी इवेंट में लुक हो या फिर कैजुअल आउटिंग। हर बार वो अपने फैशन से सुर्खियों में बनी रहती हैं। वहीं मौनी अपने लुक्स की तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर साझा करती हैं। जिसमे उनकी वेकेशन से लेकर मस्ती करती तस्वीरें शामिल रहती हैं। मौनी की इन तस्वीरों में उनके ड्रेसिंग सेंस के साथ ही एक्सेसरीज पर भी हर किसी की निगाह रहती है। एथिनिक वियर हो या फिर मॉडर्न वियर हर बार वो कुछ ऐसी ईयररिंग्स पहनती हैं। हर किसी की निगाहें उसी पर अटक जाती है। तो चलिए देंखे मौनी की कुछ बेस्ट ईयररिंग्स जो उनके लुक को परफेक्ट बनाती हैं।