Today Fashion Tips: गर्मियों में ट्रेंडी और स्टाइलिश लुक के लिए लड़कियां कपड़ों से लेकर हेयर स्टाइल पर फोकस करती हैं लेकिन अगर हर मौके पर परफेक्ट दिखना है तो ब्यूटी पर भी ध्यान देने की जरूरत होती है। खूबसूरत दिखने के लिए लड़कियों को अपने मेकअप, एक्सेसरीज और अन्य बातों का ध्यान देना चाहिए। मौसम के मुताबिक नेल पेंट को अपनाकर आप ट्रेंडी लुक पा सकती हैं। पहले तो आपको ये पता होना चाहिए कि गर्मियों में किस रंग के नेल पेंट अच्छे लगेंगे। अक्सर लड़कियां मौसम और अपने नेल्स के मुताबिक सही कलर का चुनाव नहीं कर पातीं। कई बार वह मौके के विपरीत ऐसी नेट पेंट लगा लेती हैं, जो उनके लुक को अजीब बना देता है। इसलिए नेल पेंट लगाने जा रही हैं तो जान लें कि गर्मियों में कौन सा नेल पेंट आपको ट्राई करना चाहिए, नेल पेंट के कौन से रंग इन दिनों ट्रेंड हैं और आपके नाखूनों पर जचेंगे। ये रहे नेल पेंट के कलर का चयन करने के टिप्स।