फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का फैशन: साड़ी में परफेक्ट लुक चाहिए तो पेटिकोट पहनते समय ना करें ये आम सी लगने वाली गलतियां

Sun, 10 Apr 2022 10:52 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
फ्लोरल साड़ी - फोटो : instagram/janhvikapoor
साड़ी एक ऐसा परिधान है जिसे कैजुअल से लेकर पार्टी वियर के रूप में आसानी से पहना जा सकता है। वैसे तो महिलाओं की पहली पसंद साड़ी ही होती है। लेकिन अब बॉलीवुड हसीनाएं साडी के साथ इतने स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक में नजर आती हैं कि आम लड़कियों को भी साड़ी बेहद पसंद आने लगी हैं। और वो अक्सर ही स्टाइलिश और परफेक्ट लुक के लिए साड़ी पहनना पसंद करने लगी हैं। लेकिन कई बार लड़कियों को लगता है कि उनकी साड़ी ड्रेपिंग स्टाइल बॉलीवु़ड एक्ट्रेस की तरह क्यों नही हैं। इसका कारण है पेटिकोट। बीटाउन हसीओं के साड़ी लुक में उनके पेटिकोट भी खासा हाथ होता है। तो चलिए जानें कि पेटिकोट पहनते समय किस तरह की गलती से बचना चाहिए जिससे कि लुक हमेशा परफेक्ट और हीरोइनों जैसा नजर आए। 
विज्ञापन

2 of 8
saree - फोटो : instagram
साड़ी के साथ अगर सही पेटिकोट ना हो तो कई मौके पर आप असहज स्थिति का भी सामना कर सकती हैं। इसलिए जरूरी है कि सही पेटिकोट का चुनाव किया जाए। 
विज्ञापन

3 of 8
आलिया भट्ट की सफेद साड़ी - फोटो : instagram/aliaabhatt/
सही फैब्रिक का चुनाव है जरूरी
किसी भी साड़ी के साथ जब भी पेटिकोट लेना हो तो सबसे जरूरी है फैब्रिक। क्योंकि साड़ी के फैब्रिक पर ही पेटिकोट का फैब्रिक निर्भर करता है। जैसे की शिफॉन, नेट या ऑर्गेजा जैसी साड़ियों के साथ भारी फैब्रिक के पेटिकोट का इस्तेमाल करें। इससे आप किसी भी तरह की असहज स्थिति से बच जाएंगी। क्योंकि ये साड़ियां काफी हल्के फैब्रिक की होती हैं। और अक्सर ही शरीर से चिपक जाती हैं। ऐसे में भारी फैब्रिक जरूरी है। 

4 of 8
saree - फोटो : instagram
अगर आपके पास शिफॉन की साड़ियां ज्यादा है तो इसके साथ क्रेप फैब्रिक के पेटिकोट का चुनाव करें। या फिर लाइक्रा का पेटिकोट भी काफी कंफर्टेबल होगा। इससे साड़ी का भारीपन बना रहेगा और वो शरीर से चिपककर लुक को खराब नहीं करेगी। 
विज्ञापन

5 of 8
प्रिंटेड साड़ी - फोटो : Instagram/realhinakhan
पेटिकोट का साइज हो सही
जिस तरह से पेटिकोट का फैब्रिक सही होना चाहिए। उसी तरह से पेटिकोट का साइज भी बेहद जरूरी है। हमेशा पेटिकट आपकी लंबाई के अनुरूप ही होना चाहिए। पेटिकोट को बनवाते समय ध्यान रखें कि ये एड़ी से दो इंच ऊपर हो। अगर पैरों तक लंबे पेटिकोट लेंगी तो वो चलने में दिक्कत करेंगे और साड़ी के नीचे से दिखने लगेंगे। 
विज्ञापन

6 of 8
saree look - फोटो : instagram
पेटिकोट की फिटिंग बेहद जरूरी
आप हमेशा बीटाउन हसीनाओं को साड़ी में परफेक्ट लुक में देखती हैं। लेकिन अगर उस तरह से आपका लुक नहीं आ रहा। तो ध्यान दें कि कहीं आप पेटिकोट की फिटिंग के साथ तो समझौता नहीं कर रहीं। अगर आप बाजार में मिलने वाले यूनिवर्सल फिटिंग के पेटोकोट को अपने लिए चुन रही हैं। तो परफेक्ट लुक को भूल ही जाइए। कमर के हिसाब से फिटिंग वाले पेटिकोट को बनवाकर पहनने पर ही सही साड़ी का लुक आएगा और साथ ही साड़ी की ड्रेपिंग भी सही दिखेगी।
विज्ञापन

7 of 8
saree look - फोटो : instagram
कलर का रखें ध्यान
पेटिकोट खऱीदते समय बिल्कुल साड़ी के मैचिंग का ही पेटिकोट खऱीदें। बिल्कुल भी गहरे या हल्के रंग के पेटिकोट साड़ी के पूरे लुक को बिगाड़कर रख देंगे। 
विज्ञापन

8 of 8
saree look - फोटो : इंस्टाग्राम
ना करें ये आम सी लगने वाली गलती
किसी भी साड़ी के साथ घर में रखे पुराने पेटिकोट को चलाने की भूल ना करें। नहीं तो साड़ी में परफेक्ट लुक कभी नहीं मिलेगा। हमेशा सही रंग, फिटिंग, लंबाई और फैब्रिक के पेटिकोट को ही चलाएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें