फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi Fashion Trends 2026: होली पार्टी के लिए ऐसे हों तैयार कि हर कोई देखता रह जाए

Tue, 24 Feb 2026 09:44 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Tips To Get Ready For Holi Party: अगर आपको भी होली पार्टी में शामिल होना है लेकिन समझ नहीं आ रहा कि कैसे तैयार हों, तो ये लेख आपके काम का होने वाला है।
विज्ञापन
1 of 5
होली पार्टी के लिए ऐसे हों तैयार कि हर कोई देखता रह जाए - फोटो : instagram
Tips To Get Ready For Holi Party: रंगों का त्योहार होली सिर्फ एक पारंपरिक उत्सव नहीं, बल्कि खुशियों, मस्ती और दोस्तों-परिवार के साथ यादगार पल बनाने का अवसर है। जैसे-जैसे होली नजदीक आती है, हर कोई होली पार्टी की तैयारी में जुट जाता है।

अगर आप भी इस बार होली पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं लेकिन समझ नहीं पा रहे कि कैसे तैयार हों, क्या पहनें, स्किन और बालों का कैसे ध्यान रखें या पार्टी में सबसे अलग कैसे दिखें तो यह लेख आपके लिए बेहद खास है।

सही आउटफिट से लेकर स्किन केयर, हेयर प्रोटेक्शन और ट्रेंडी एक्सेसरीज़ तक, छोटी-छोटी बातें आपकी होली को और भी शानदार बना सकती हैं। यहां हम आपको बताएंगे आसान और असरदार टिप्स, जिनकी मदद से आप बेफिक्र होकर रंगों का मज़ा ले सकेंगे और हर किसी की नजरों में छा जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
होली पार्टी के लिए ऐसे हों तैयार कि हर कोई देखता रह जाए - फोटो : instagram
 1. सही आउटफिट चुनें
 
  • होली पार्टी के लिए कपड़े चुनते समय स्टाइल के साथ आराम का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। 
  • सफेद या हल्के रंग जैसे व्हाइट, क्रीम, लाइट पिंक या बेबी ब्लू पहनने से रंग ज्यादा उभरकर दिखाई देते हैं। 
  • कॉटन या लिनन जैसे हल्के फैब्रिक पहनें क्योंकि ये पसीना सोखते हैं और स्किन को सांस लेने देते हैं। 
  • बहुत टाइट कपड़े पहनने से बचें, क्योंकि गीले होने पर असहज महसूस हो सकता है।
  • ऐसे कपड़े न पहनें जो बहुत महंगे हों या जिन्हें ड्राई क्लीन की जरूरत पड़े, क्योंकि होली के रंग पूरी तरह निकलना मुश्किल हो सकता है।

 
विज्ञापन

3 of 5
होली पार्टी के लिए ऐसे हों तैयार कि हर कोई देखता रह जाए - फोटो : Adobe stock
 2. स्किन और बालों की सुरक्षा
 
  • होली के रंगों में कभी-कभी केमिकल मिल सकते हैं, इसलिए पहले से तैयारी जरूरी है। 
  • रंग खेलने से लगभग आधा घंटा पहले चेहरे, हाथ, गर्दन और पैरों पर नारियल या सरसों का तेल लगाएं।
  •  इससे रंग सीधे त्वचा में नहीं घुसता और बाद में आसानी से साफ हो जाता है। 
  • बालों में अच्छी तरह तेल लगाकर चोटी या जूड़ा बना लें, ताकि बाल कम डैमेज हों। 
  • अगर पार्टी धूप में है तो SPF 50 या उससे अधिक वाला सनस्क्रीन जरूर लगाएं। 
  • नाखूनों पर नेलपेंट लगाने से भी रंग चढ़ने से बचाव होता है।

4 of 5
होली पार्टी के लिए ऐसे हों तैयार कि हर कोई देखता रह जाए - फोटो : Adobe stock

 3. हल्का मेकअप रखें
 
  • होली पार्टी में हैवी मेकअप की बजाय हल्का और नेचुरल लुक बेहतर रहता है।
  •  वॉटरप्रूफ काजल और मस्कारा का इस्तेमाल करें ताकि पसीने या पानी से मेकअप खराब न हो। 
  • फाउंडेशन की जगह बीबी या सीसी क्रीम लगाना ज्यादा सही रहता है। 
  • होंठों पर लिप बाम या टिंटेड लिप बाम लगाएं, जिससे होंठ सूखें नहीं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
होली पार्टी के लिए ऐसे हों तैयार कि हर कोई देखता रह जाए - फोटो : Adobe
4. एक्सेसरीज़ का ध्यान रखें
 
  • होली के दौरान आंखों और पैरों की सुरक्षा भी जरूरी है। 
  • आंखों को रंगों से बचाने के लिए सनग्लासेस पहनें।
  •  पैरों में आरामदायक सैंडल, फ्लोटर्स या पुराने जूते पहनें ताकि फिसलन से बचा जा सके।
  •  भारी ज्वेलरी पहनने से बचें, क्योंकि इससे असुविधा हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें