फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परंपराओं को तोड़ इस दुल्हन ने लाल रंग का जोड़ा छोड़ पहना सफेद लहंगा, खूबसूरती ऐसी की नजरें हटाना है मुश्किल

Sun, 19 Apr 2020 03:03 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
हिंदू परंपरा के अनुसार शादी के समय लाल रंग का जोड़ा पहनना शुभ माना जाता है। इसके साथ ही लाल रंग बेहद खूबसूरत भी लगता है। इसी वजह से परंपरा और फैशन के संगम के साथ अधिकतर दुल्हन लाल रंग के लहंगे को प्राथमिकता देती हैं। हालांकि कुछ दुल्हन लाल रंग के अलावा गुलाबी, पीला, नारंगी वगैरह से जुड़ा रंग भी पहने नजर आ जाती हैं। लेकिन इस बार सब्यसाची की खूबसूरत दुल्हन ने लाल और इससे जुड़े सारे रंग छोड़कर सफेद रंग का लहंगा चुना है। जिसे पहन कर वो किसी महारानी से कम भी नहीं लग रहीं। तो चलिए देखें इस दुल्हन की खूबसूरत तस्वीरें।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : instagram
डिजाइनर सब्यसाची अपने ब्राइडल कलेक्शन को अक्सर ही इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं। जिनमें उनके डिजाइन किए एक से बढ़कर एक खूबसूरत लहंगों और साड़ी में रियल लाइफ ब्राइड की तस्वीरें देखने को मिलती हैं। इस लॉकडाउन के बीच उन्होंने किसी रियल लाइफ ब्राइड की पुरानी शादी की तस्वीर शेयर की है। जिसमें वो गजब की खूबसूरत दिख रही है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : instagram
सफेद रंग के लहंगे को अपनी शादी के लिए चुनने वाली इस दुल्हन का नाम शिखा खेतवानी है। जिन्होंने श्रीलंका में शादी की है। सफेद रंग के लहंगे संग गुलाबी रंग के धागों के साथ कढ़ाई वाली चुनरी और ब्लाउज के साथ ही इस लहंगे में गोटा-पट्टी का काम किया हुआ है। 


 

4 of 5
- फोटो : instagram
वहीं बात करें अगर ज्वैलरी की तो हाथों में सुर्ख लाल चूड़ा और कलीरें पहने शिखा ने हैवी नेकपीस पहना है। डायमंड की हैवी ज्वैलरी पहनने के साथ शिखा ने लाइट मेकअप किया है जिसमें उनका लुक बेहद शानदार नजर आ रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bride - फोटो : instagram
हालांकि इसके पहले एक दुल्हन ने उदयपुर में शादी के लिए सफेद बेस के लहंगे को पहना था। जिसकी चुनरी में बारीक फूल बने हुए थे। वहीं लहंगे में लाल रंग के फूलों की हैवी एंब्रायडरी की गई थी। जिसकी वजह से उसका सफेद रंग पूरी तरह से ढक गया था। इस लुक में वो भी काफी आकर्षक नजर आ रहीं थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें