फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस महिला के पूरे शरीर में फैल गया कैंसर ,लेकिन 5 साल बाद आई ये चौकाने वाली रिपोर्ट

Sat, 02 Mar 2019 06:29 PM IST
कशिश मिश्रा फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bridal photo shoot - फोटो : social media
हर दुल्हन की चाहत होती है अपने शादी के दिन खूबसूरत दिखना। ऐसा ही कुछ हुआ मलेशिया की रहने वाली भारतीय मूल की वैष्णवी पुवेन्द्रन के साथ। वैष्णवी की ब्राइडल लुक में फोटो इंटनेट पर खूब वायरल हो रही है। वह इस  फोटो में बेहद खुश और खूबसूरत नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
bridal look - फोटो : social media
वैष्णवी को पांच साल पहले ब्रेस्ट कैंसर हो गया था। इसके इलाज के बाद जब उन्हें लगा वह पूरी तरह ठीक हो चुकी हैं। तब उन्हें एक और झटका लगा उसी वक्त उन्हें पता चला कि उनका कैंसर लीवर और रीढ़ की हड्डी में भी फैल चुका है। ऐसे में उन्हें एक लंबे वक्त तक इलाज कराने की जरूरत है। इस मुश्किल समय में भी वैष्णवी ने हार नहीं मानी। 
विज्ञापन

3 of 5
bridal photo shoot - फोटो : social media
पूरे पांच साल तक इलाज कराने के बाद उन्हें कैंसर फ्री घोषित किया गया। वैष्णवी बताती है कि बालों को खोना उनके लिए सबसे बड़ा दुख का समय था। उन्हें लगता था वह खूबसूरत नहीं रही उन्हें कोई पसंद नहीं करता है। फिर उन्हें लगा कि मैं दुल्हन बनकर बिना बाल की कैसी लगूंगी। बिना बाल के दुल्हन बनने का तो शायद मैंने कभी अपने सपने में भी नहीं सोचा था। 

4 of 5
bridal look - फोटो : social media
एक दिन उन्होंने बिना किसी झिझक के अपना ब्राइडल फोटो शूट करवाया। इस फोटो शूट को उन्होंने बोल्ड इंडियन ब्राइड नाम दिया। अब वैष्णवी की बिना बाल वाली दुल्हन की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। जिसे देखने के बाद लोगों के अंदर और भी उत्सुकता आ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bridal photo shoot - फोटो : social media
ब्राइट रेड साड़ी, मेंहदी से सजे हाथ पैर, डीप रेड कलर की लिपस्टिक के साथ चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान वैष्णवी के ऊपर बहुत जच रही है। वैष्णवी को अपने बालों की खूबसूरती के आगे बाल न होने की कमी महसूस न हुई। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें