फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस रियल लाइफ दुल्हन को भा गया आलिया भट्ट का ये लुक, कर लिया हूबहू कॉपी

Mon, 04 May 2020 07:20 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : instagram
अपनी शादी के हर फंक्शन में खूब सजधज कर तैयार होना हर लड़की का सपना होता है। इसके लिए वो कोई कसर नहीं बाकी रखना चाहती। परफेक्ट ब्राइड बनने के लिए लड़कियां बॉलीवुड अभिनेत्रियों के लुक को कॉपी करने से भी पीछे नहीं हटती हैं। सब्यसाची के खूबसूरत लुक में तैयार आलिया भट्ट को देख इस लड़की ने अपनी सगाई के पहले पार्टी में लुक ट्राई किया और गजब की खूबसूरत दिखी। आगे की स्लाइड में देखें तस्वीरें।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : instagram
कनाडा के वैंकुवर में अपनी सगाई के पहले पार्टी के फंक्शन में ब्राइड सोनिया ने इस मल्टी कलर साड़ी को पहना था। जिसके साथ सोनिया ने सेंटर पार्टेड ओपन हेयर और सिल्वर झुमके कैरी किए थे। वहीं सोनिया ने इस साड़ी के साथ हूबहू स्लीवलेस ब्लाउज पहना है।




 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : instagram
दरअसल, आलिया भट्ट ने डिजाइनर सब्यसाची की डिजाइन की हुई इस मल्टीकलर साड़ी को सबसे पहले एक अवॉर्ड फंक्शन में स्लीवलेस ब्लाउज के साथ टीमअप किया था। जिसके साथ आलिया ने सब्यसाची की खूबसूरत चांदबाली कैरी की थी। आलिया इस साड़ी में काफी ज्यादा खूबसूरत लग रही थीं। वहीं बात करें मेकअप की तो लाइट मेकअप और छोटी सी बिंदी के साथ आलिया ने फ्रंट साइट नीट लो बन बनाया था। 




 

4 of 5
- फोटो : instagram
वहीं बता दें कि सब्यसाची ने इस साड़ी को अपने डिजाइनर कलेक्शन चारबाग चौक में बनाई थी। मल्टी कलर के स्ट्राइप वाली ये साड़ी में सिकुइन के पतले बॉर्डर बने हैं जो इस साड़ी की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : instagram
वहीं बता दें कि सोनिया ने अपनी सगाई में डिजाइनर सब्यसाची के डिजाइन किए लहंगे को पहना था। मस्टर्ड और गोल्डन रंग के लहंगे में मल्टीकलर वर्क किया गया था। जिसमें सोनिया काफी खूबसूरत दिख रहीं थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें