बहुत सारी महिलाओं के लिए उनका बढ़ा हुआ वजन चिंता का कारण होता है। हो भी क्यों ना? क्योंकि इसकी वजह से उनके ऊपर कोई भी कपड़ा जंचता नही है। अगर आप भी लॉकडाउन में अपने कमर के बढ़ते साइज से परेशान हैं तो इस तरह की स्टाइल आपको स्लिम दिखाने में मदद करेगी। वैसे सही व्यायाम और एक्सरसाइज की मदद से वजन कम किया जा सकता है। लेकिन कई बार बहुत सारे जतन करने के बाद भी पेट और कमर कम नही होते। तो चलिए जानें क्या है वो स्टाइल टिप्स जिनकी मदद से कमर को कम दिखाया जा सकता है।