फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन दुल्हनों ने लीक से हटकर पहने लहंगे लेकिन फिर भी दिखीं बला की खूबसूरत, तस्वीरें देख आप भी हो जाएंगे फैन

Sat, 04 Jul 2020 02:42 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
lahenga - फोटो : instagram
'दुल्हन' शब्द आते ही किसी भारी-भरकम लहंगे और ज्वैलरी में तैयार लड़की का ख्याल आता है। लेकिन अब दुल्हन के लिबास के लिए लड़कियां एक्सपेरिमेंट करने से बाज नहीं आ रही हैं। कलर से लेकर ज्वैलरी और एंब्रायडरी के साथ कुछ न कुछ नया कर वो अपने दिन को खास बनाने के साथ ही नया ट्रेंड भी सेट कर देती हैं। ऐसी ही दो दुल्हनों का लुक हमें दिखा इंस्टाग्राम पर। जिसमें दोनों का ही लुक लीक से अलग हटकर और बेहद खूबसूरत था। इनकी तस्वीर देख कोई भी इनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएगा। आगे की स्लाइड में देखें तस्वीरें।


 
विज्ञापन

2 of 5
lahenga - फोटो : instagram
चटकीले रंग और हैवी एंब्रायडरी से अलग इस ब्राइड ने अपने वेडिंग के खास दिन के लिए बिल्कुल साधारण सा लंहगा चुना है। व्हाइट और पिंक कलर के इस लहंगे में ब्लाउज में एंब्रायडरी का काम है तो वहीं पिंक कलर की चुनरी में केवल बॉर्डर पर वर्क किया गया है। वहीं बात करें लहंगे की तो प्लीटेड डिजाइन और पिंक और गोल्डन कलर के जरी के बॉर्डर में लहंगे को तैयार किया गया है। जो बेहद खूबसूरत दिख रहा है। 


 
विज्ञापन

3 of 5
lahenga - फोटो : instagram
बात करें मेकअप की तो बिल्कुल मिनिमम मेकअप और चोकर नेकपीस के साथ मांगटीका और हाथों में कंगन के साथ लुक को पूरा किया गया है। जिसमें इस दुल्हन का लुक गजब ढा रहा है। 
 

4 of 5
lahenga - फोटो : instagram
वहीं इस ब्राइड में रेड, पिंक, येलो और ऑरेंज जैसे कलर को छोड़ हरे रंग का लहंगा वे़डिंग डे के लिए पसंद किया। जिसमे इस ब्राइड का लुक बिल्कुल हटके नजर आ रहा है। डिजाइनर आस्था नारंग के डिजाइन किए इस लहंगे में तैयार ये  दुल्हन बेहद खूबसूरत दिख रही है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
lahenga - फोटो : instagram
साथ ही ग्रीन रंग के इस यूनिक शेड के साथ इस लहंगे में गोटा पट्टी और जरी का वर्क किया गया है। जिसे कुंदन की ज्वैलरी के साथ टीमअप किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें