आजकल फैशन के नाम पर लोग ब्रांडेड कपडे पहनने का शौक रखते है। लेकिन कई बार वो इस मामले में धोखा भी खा जाते हैं। महंगे कपड़े, जूते, पर्स को लेकर हर कोई पैसे खर्च करने से पहले नहीं सोचते हैं। पर कई बार जिसे हम ब्रांडेड समझकर खरीदते हैं वो नकली निकल जाते हैं। हांलाकि ब्रांडेड कपड़ों की अगर खासियत को समझ लिया जाए तो कोई भी आसानी से असली और नकली की पहचान कर लेगा। तो चलिए जानें वो कौन से तरीके हैं जिनकी मदद से ब्रांडेड कपड़ों की पहचान की जा सकती है।