करवा चौथ का व्रत कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को किया जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए व्रत करती हैं। ये व्रत पूरे दिन निर्जला होता है। वैसे तो सारी महिलाएं व्रत के लिए काफी उत्साहित रहती हैं। लेकिन पहली बार व्रत करने जा रहीं महिलाओं में करवा चौथ का खास महत्व होता है। इस दिन वो पूरे सोलह श्रृंगार कर तैयार होती हैं। अगर आप चाहती हैं कि व्रत वाले दिन आप बिल्कुल नई दुल्हन जैसी दिखें। तो आलिया भट्ट से लेकर कटरीना कैफ के इन ब्राइडल लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।