फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान के साथ इन हसीनाओं ने शुरू किया अपना करियर, तस्वीरों में देखिए बेस्ट लुक

Wed, 15 Jul 2020 01:21 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
- फोटो : social media
सलमान खान को बॉलीवुड का दबंग कहा जाता है। जिनकी हर फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। इसके साथ ही बहुत सारी हीरोइनें सलमान खान के साथ फिल्मी करियर शुरू करने की ख्वाहिश रखती हैं। हालांकि सलमान बहुत सारे टैलेंट को अपनी फिल्म में काम करने का मौका भी देते हैं। जिनमें कटरीना कैफ से लेकर सोनाक्षी सिन्हा तक का नाम शामिल है। तो चलिए देखें बॉलीवुड की किन हसीनाओं ने सलमान खान के साथ फिल्मी करियर की शुरूआत की।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया
सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा को फिल्मी दुनिया में लाने वाले सलमान खान ही हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्मों में आने के लिए अपना बढ़ा हुआ वजन कम किया था। अब फिल्मों में आने के बाद सोनाक्षी सिन्हा के लुक में काफी बदलाव आ गया है और वो पहले के मुकाबले ज्यादा फिट हो गई हैं।

 
विज्ञापन

3 of 9
snehha ullal - फोटो : instagram
स्नेहा उल्लाल
स्नेहा उल्लाल ने फिल्मी करियर की शुरूआत सलमान खान के साथ लकी-नो टाइम फॉर लव के साथ की थी। स्नेहा की शक्ल काफी ज्यादा ऐश्वर्या राय से मिलती जुलती है। हालांकि एक दो फिल्मों के बाद ये हसीना फिल्मों में नजर नहीं आई। फिलहाल वो इस समय साउथ इंडियन फिल्मों में काम कर रही हैं।

 

4 of 9
zareen khan - फोटो : insatgram
जरीन खान
जरीन खान ने भी करियर की शुरूआत सलमान खान की फिल्म वीर से की थी। हालांकि इसके बाद उनकी कोई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट नही हूई। हालांकि जरीन पंजाबी फिल्मों में काम कर रही हैं और बॉलीवुड में भी उन्होंने अपना नाम बनाया हाउसफुल 2 से।

 
विज्ञापन

5 of 9
sai manjrekar - फोटो : instagram
सई मांजरेकर
डायरेक्टर महेशा मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर ने करियर की शुरूआत सलमान खान की फिल्म दबंग3 के साथ की है। इंस्टाग्राम पर एक्टिव सई पहली फिल्म के बाद से अब काफी बदल गई हैं।

 
विज्ञापन

6 of 9
Daisy Shah
डेजी शाह
डेजी शाह को भी सलमान खान के साथ फिल्मी करियर शुरू करने के लिए जाना जाता है। जय हो में किरदार निभाने वाली डेजी को सलमान ने बैक डांसर के रूप में देखा था। जिसके बाद उन्हें सलमान खान ने रोल ऑफर किया।
विज्ञापन

7 of 9
Bhumika Chawla
भूमिका चावला
भूमिका चावला ने सलमान खान की सुपरहिट फिल्म 'तेरे नाम' से फिल्मों में डेब्यू किया था। जिसके बाद कई फिल्मों में काम करने के बाद भी भूमिका का जादू दर्शकों पर कुछ खास नहीं चला।

 

8 of 9
Raveena Tandon - फोटो : social media
रवीना टंडन
रवीना टंडन ने भी सलमान खान के साथ ही फिल्मी पारी की शुरूआत की थी। 1991 में रिलीज फिल्म 'पत्थर के फूल' में वो सलमान खान के अपोजिट रोल करते नजर आई थीं।

 
विज्ञापन

9 of 9
nagma - फोटो : Twitter
नगमा
साउथ की फिल्मों में काम कर चुकी और अब राजनीति में हाथ आजमा रहीं नगमा ने सलमान खान के साथ फिल्म 'बागी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। ये फिल्म 1990 में रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें