फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं 80 और 90 के दशक की 7 खूबसूरत एक्ट्रेस, इनके बच्चों के स्टाइल हैं सबसे निराले

Wed, 27 Jun 2018 02:06 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
भाग्यश्री - फोटो : amar ujala
दर्शकों के मन में कभी ना कभी इस बात को लेकर उत्सुकता पैदा हो ही जाती है कि उनके चहेते स्टार्स शादी के बाद कैसी लाइफ जीते हैं, उनके कितने बच्चे हैं और क्या कर रहे हैं। ये सब बातें बॉलीवुड के दीवानों के जहन में बार-बार घूमती ही रहती है। ऐसे में बात करेंगे 80 और 90 के दशक की उन 7 एक्ट्रेस के बारे में जिनकी शादी हो चुकी है और उनके बच्चे भी बड़े हो गए हैं..
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
Bollywood
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे खूबसूरत एक्ट्रेस भाग्यश्री की। हालांकि भाग्यश्री कम ही फिल्मों में नजर आई लेकिन जितनी भी उन्होंने फिल्में की उनमें से ज्यादातर हिट ही साबित हुई हैं। बता दें कि उनका बेटा अभिमन्यु दिखने में किसी एक्टर से कम नहीं है। वह जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री करने वाले हैं। अभिमन्यु ने रोहन सिप्पी की फिल्म दम मारो दम में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया।
विज्ञापन

3 of 8
Shilpa Shetty son
90 के दशक की सुपरहिट एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपने फिल्मी करियर में एक से एक हिट फिल्म दी है। उन्होंने लंदन के बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की है। इस शादी से उन्हें एक बेटा है जिसका नाम वियान है। 

4 of 8
Bollywood
80 और 90 के दशक की सुपरहिट एक्ट्रेस जूही चावला को कौन नहीं जानता। फिल्म इंडस्ट्री के बड़े-बड़े स्टार्स ने उनके साथ काम किया है। जूही ने देरी ना करते हुए शादी कर ली और साल 2003 में उन्हें पहली संतान हुई। उनके दो बच्चे हैं। बेटे का नाम अर्जुन और बेटी का जाह्नवी मेहता है।  
विज्ञापन

5 of 8
Bollywood
बॉलीवुड मे निगेटिव रोल से लेकर सपोर्टिंग किरदार करने वाले एक्टर आदित्य पंचोली आज भी फिल्मों में नजर आते हैं। बता दें कि उनके बेटे सूरज पंचोली ने फिल्म हीरो से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ दमदार एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया लीड रोल में थीं। 
विज्ञापन

6 of 8
Bollywood
बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित से तो हर कोई वाकिफ है। माधुरी की खूबसूरती के लोग आज भी दीवाने हैं। उन्होंने सर्जियन श्रीराम माधव नेने से शादी की है। इस शादी से उन्हें दो बेटे अरिन और रायन हुए हैं जो हर इवेंट्स में माधुरी के साथ नजर आते हैं।
विज्ञापन

7 of 8
Bollywood
बॉलीवुड में फिल्म तेरे नाम से धमाकेदार एंट्री करने वाली एक्ट्रेस भूमिका चावला ने अपने ब्वॉयफ्रेंड से भारत ठाकुर से साल 2007 में ही शादी कर ली थी। वहीं शादी के सात साल बाद 2014 में उन्हें एक बेटा हुआ। बता दें कि भारत एक योगा टीचर हैं जो भूमिका को योगा सिखाते थे। इसी दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ने लगी थी। 
विज्ञापन

8 of 8
Raveena Tandon Daughter - फोटो : Instagram
आखिर में बात करेंगे बॉलीवुड की मस्त-मस्त गर्ल रवीना टंडन की । रवीना ने देर ना करते हुए अनिल थडानी से शादी कर ली। उनकी एक बेटी है जो किसी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें