फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब पार्टी में तारा सुतारिया ने पहनी थी इतनी बोल्ड साड़ी, हर किसी की निगाहें बस उन पर ही थी

Thu, 30 Jul 2020 04:53 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
tara sutaria - फोटो : instagram
बोल्ड लुक के लिए वैसे तो बॉलीवुड बालाएं ज्यादातर वेस्टर्न कपड़ों को पहनना पसंद करती हैं। लेकिन कई ऐसे मौके आए जब इन एक्ट्रेस ने साड़ी को ग्लैमरस लुक में पहना और सबकी तारीफें बटोरी। इस मामले में बी टाउन की न्यू स्टाइल डीवा तारा सुतारिया भी पीछे नहीं थीं। पिछले साथ दिवाली पार्टी के दौरान पहनी उनकी साड़ी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
kareena kapoor, tara sutaria - फोटो : instagram
वैसे तो तारा का ये लुक नया नहीं था। इस लुक को सबसे पहले करीना कपूर ने डांस इंडिया डांस के मंच पर ट्राई किया था। लेकिन करीना से भी ज्यादा सुर्खियां तारा की साड़ी ने लूटी थी। तारा इस साड़ी में काफी ग्लैमरस और आकर्षक नजर आ रही थीं।


 
विज्ञापन

3 of 5
tara sutaria - फोटो : instagram
दरअसल, दिवाली पार्टी के लिए तैयार तारा ने ग्रे कलर की शिमरी साड़ी पहनी थी। जिसे बिकनी ब्लाउज के साथ टीमअप किया गया था। ओपन हेयर और लेयर्ड मैचिंग नेकपीस में तैयार तारा का ये लुक काफी हिट हुआ। वहीं बात करें मेकअप की तो रोजी चिक्स और मिनिमम आई मेकअप के साथ तारा काफी हॉट लग रही थीं। तारा सुतारिया की ये साड़ी मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के खास क्रिएशन में से एक थी, जो पिछले साल बॉलीवुड एक्ट्रेस की पहली पसंद बन गई थी।



 

4 of 5
kareena kapoor - फोटो : instagram
वहीं करीना कपूर ने मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई पीच कलर की शिमरी साड़ी को मैचिंग सैटिन बिकनी ब्लाउज के साथ पहना था। जिसमें उनका लुक भी कुछ कम अट्रैक्टिव नहीं था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
tara sutaria - फोटो : instagram
वैसे बता दें कि तारा अक्सर अपने बोल्ड कपड़ों की वजह से सुर्खियां बटोर लेती हैं। दिवाली पार्टी के पहले फिल्म के प्रमोशन के लिए तारा ने शार्ट स्कर्ट पहनी थी। जिसमें साइड कट था। वहीं बात करें टॉप की तो ब्लैक ब्लेजर संग बेहद ग्लैमरस ट्यूब टॉप के साथ इस लुक को पूरा किया गया था। जिसमें तारा का लुक ग्लैमरस नजर आ रहा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें