बोल्ड लुक के लिए वैसे तो बॉलीवुड बालाएं ज्यादातर वेस्टर्न कपड़ों को पहनना पसंद करती हैं। लेकिन कई ऐसे मौके आए जब इन एक्ट्रेस ने साड़ी को ग्लैमरस लुक में पहना और सबकी तारीफें बटोरी। इस मामले में बी टाउन की न्यू स्टाइल डीवा तारा सुतारिया भी पीछे नहीं थीं। पिछले साथ दिवाली पार्टी के दौरान पहनी उनकी साड़ी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।