फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारा सुतारिया इन लहंगों में दिख रही थीं बला की खूबसूरत, फैंस बोले- 'नजरें हटाना है मुश्किल'

Tue, 24 Nov 2020 03:31 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
tara sutaria - फोटो : instagram
पता नहीं आप तारा सुतारिया के फैंस है भी या नहीं लेकिन उनके इन लहंगों में खूबसूरती देख जरूर फैन बन जाएंगे। तारा सुतारिया बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में शामिल हैं जो फैशन के मामले में हमेशा आगे रहना चाहती हैं। फिर वो चाहे कोई अवॉर्ड शो या फिर बॉलीवुड की कोई पार्टी। हर बार मिस सुतारिया फैशन लवर की तारीफ बटोरने में कामयाब हो जाती हैं। ऐसा ही हुआ जब-जब उन्होंने देसी लुक के लिए लहंगा पहना। उनके इस लुक को देख फैंस का नजरें हटाना मुश्किल हो गया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
lahenga - फोटो : instagram
वैसे तो तारा सुतारिया रैंप पर अक्सर ही शो स्टॉपर की भूमिका नें नजर आ चुकी हैं। लेकिन पिछले दिनों जब वो पुनीत बालन के शो के लिए शो स्टॉपर बनीं तो फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे थे। तारा ने पाउडर यलो शेड का लहंगा चुना था। जिस पर मल्टीकलर के फ्लोरल मोटिफ्स बने थे। वहीं लहंगे का फैब्रिक क्रश्ड एंड प्लीटेड लुक लिए था। जिस पर कमर पर लगी रेशम के थ्रेड की मल्टीकलर लटकन इसे बेहद खास बना रही थी।
विज्ञापन

3 of 6
lahenga - फोटो : instagram
आदर जैन से लिंकअप की खबरों के बीच भाई अरमान जैन की मेहंदी सेरेमनी में तारा सुतारिया का लुक किसी नई दुल्हन से कम नहीं था। डिजाइनर तमन्ना कपूर के डिजाइन किए इस लहंगे का कलर ही काफी ट्रेंडी था। ब्राइट पिंक कलर के साथ इसकी ए लाइन डिजाइन और डीप स्केवर नेकलाइन इसे ग्लैमरस लुक दे रही थी। वहीं इस लहंगे को मिरर और रेशमी थ्रेड के जरिए तैयार किया गया था। जो कि इसे यूनिक टच दे रहा था।

4 of 6
lahenga - फोटो : instagram
वहीं आदर जैन के भाई अरमार जैन की वेडिंग में तारा ने पाउडर पिंक कलर का लहंगा चुना था। हर बार तारा के लहंगे में अलग डिजाइन और एंब्रायडरी नजर आई। हैवी वर्क और प्लीटेड डिजाइन की वजह से लहंगा काफी हैवी दिख रहा था। वहीं बारीक वर्क के लिए जरदोजी, गोटा वर्क और कट दाना का इस्तेमाल इसे खास बनाने के लिए किया गया था। वहीं तारा ने चोकर नेकपीस के साथ इसे किसी राजकुमारी सा लुक दिया था।
विज्ञापन

5 of 6
lahenga - फोटो : instagram
तारा सुतारिया केवल हैवी वर्क वाले लहंगे में ही नहीं बल्कि इस खास फ्लोरल प्रिंट के लहंगे में भी बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। पिचिका के इस हैंड पेंटेड यलो एंड पिंक शेड के लहंगे को चुना था। जो कि लाइट वेट होने के साथ ही काफी ट्रेंडी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
lahenga - फोटो : instagram
तारा सुतारिया ने हर बार फैंस को अपने लहंगे के कलेक्शन से हैरान किया। जब अरमान जैन की संगीत सेरेमनी में वो आइवरी शेड के थ्रेड वर्क और ऑर्गंजा सिल्क के लहंगे में पहुंची तो हर किसी की निगाहें बस तारा पर थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें