फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारा सुतारिया के ग्लैमरस लुक की खासियत है ये टॉप, इसे पहन हर बार दिखाती हैं अदाएं

Thu, 21 May 2020 12:43 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : instagram
तारा सुतारिया बी टाउन की नई फैशनिस्टा हैं। करन जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से फिल्मी करियर की शुरूआत करने वाली तारा अक्सर ही अपने लुक से फैंस का दिल जीत लेती हैं। फिर वो उनका ट्रेडिशनल लुक हो या ग्लैमरस लुक। दोनों ही लुक में बोल्डनेस का तड़का लगाती नजर आती हैं। इसके साथ ही वो अपने ग्लैमस लुक को भी काफी ग्रेसफुली कैरी करती हैं। जिसे देख फैन उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाते। तारा सुतारिया अपने ग्लैमरस लुक के लिए ट्यूब टॉप का सहारा लेती हैं और अक्सर ही ट्यूब टॉप में स्पॉट हो चुकी हैं। तो आगे की स्लाइड में देखिए तारा सुतारिया के ट्यूब टॉप में ग्लैमरस लुक, जिन्हें देख नजरे हटाना होगा मुश्किल।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : instagram
तारा सुतारिया का ट्यूब टॉप में ये लुक तो हर किसी को याद होगा। फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर के प्रमोशन के दौरान तारा ब्लैक ट्यूब टॉप और ब्लैक ब्लेजर संग थाई हाई स्लिट चेकर्ड स्कर्ट में तैयार थीं। इतनी बोल्ड ड्रेस में भी तारा का लुक क्यूट नजर आ रहा था।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : instagram
तारा अपने फैशन सेंस से लड़कियों को अक्सर ही मेजर फैशन गोल देती नजर आती हैं। ट्यूब टॉप को स्टाइलिश तरीके से कैरी करने का उनका अंदाज जरूर लड़कियों को पसंद आएगा। चेकर्ड ट्यूब टॉप और हाई वेस्ट पैंट में लंच डेट के लिए निकलीं तारा की ये ड्रेस कमाल की लग रही हैं। जिसे ओपन स्ट्रेट हेयर और ग्लॉसी लिपस्टिक के साथ पूरा किया गया है।

4 of 5
tara sutaria - फोटो : instagram
वहीं लॉकडाउन लगने के पहले मुंबई की सड़कों पर निकलीं तारा का ये स्टाइल भी काफी ग्लैमरस है। ट्यूब टॉप पर नूडल स्ट्राइप और साथ में ब्वॉयफ्रेंड जींस के साथ तारा ने इस लुक को पूरा किया है। वहीं बात करें मेकअप और एक्सेसरीज को तो बड़े हूप और मेसी बन के साथ तारा कमाल की स्टाइलिश दिख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : instagram
तारा सुतारिया केवल वेस्टर्न ही नहीं ट्रे़डिशनल आउटफिट में भी ग्लैमरस दिखने के लिए ट्यूब टॉप का सहारा लेती हैं। तभी तो सब्यसाची के डिजाइन किए इस आउटफिट की खासियत इसका ऑफ शोल्डर टॉप है जो तारा को गजब का खूबसूरत दिखा रहा है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें